Xiaomi 17 Vs Oppo Find X9: अब स्मार्टफोन डिज़ाइन की दुनिया में सिर्फ़ परफॉर्मेंस और कैमरा ही नहीं, बल्कि डिस्प्ले की फिनिशिंग और कोनों (R Angle) का लुक भी बट मायने रखता है। यह यूजर के एक्सपीरियंस में बड़ा रोल निभाता है। अभी हाल ही में आई रिपोर्ट से पता चला है कि, Xiaomi 17 और Oppo Find X9 दोनों ही फ्लैगशिप फ़ोन अपने R Angle डिज़ाइन को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है, तो आइये इसके बारे में जानते है।

Xiaomi 17 का R Angle डिज़ाइन
Xiaomi 17 में कंपनी ने ज्यादा “radical R angle” (यानी ज्यादा गोल और स्मूथ कोने) का इस्तेमाल किया है। शायद यही वजह है कि डिस्प्ले के चारों तरफ़ बेज़ल्स और स्क्रीन का ट्रांज़िशन बेहद स्मूद दिखाई देता है। यह यूजर के अनुभव को बेहतर बनाने की कोशिश करती है। इस फ़ोन का पूरा डिस्प्ले ज्यादा यूनिफॉर्म और हार्मोनियस लगता है, जिससे फोन प्रीमियम दिखाई देता है।
Oppo Find X9 का R Angle डिज़ाइन
Oppo Find X9 में भी कर्व्ड और प्रीमियम लुक दिया गया है। लेकिन, इसके कोनों का R Angle Xiaomi 17 जितना स्मूद नहीं है। डिस्प्ले और बेज़ल्स का ट्रांज़िशन थोड़ा कम नैचुरल दिखाई देता है। दोनों की तुलना करने पर इसका लुक Xiaomi 17 जितना फ्लोइंग और आकर्षक नहीं लगता।
किसका डिज़ाइन बेहतर है?
यदि सिर्फ़ डिस्प्ले कोनों और विज़ुअल बैलेंस की बात की जाए, तो Xiaomi 17 स Oppo Find X9 ज्यादा बेहतर होगा। यह फ़ोन ज्यादा स्मूद R Angle, बेहतरीन बेज़ल-टू-स्क्रीन हार्मनी और फ्लोइंग विज़ुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है।
Let me compare the R angle of Xiaomi 17 vs Oppo Find X9
— Kartikey Singh (@That_Kartikey) September 22, 2025
It can be seen that Xiaomi 17 adopts a more radical R angle design and the overall bezel transition is very smooth which makes screen look more harmonious when compared to Find X9.
Left: Xiaomi 17
Right: Oppo Find X9 pic.twitter.com/Z9AkIxtkuS
Xiaomi 17 Vs Oppo Find X9 के फीचर्स
Xiaomi 17 में 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज देखने को मिल जाता है। इसमें 7000mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस फ्लैग्शिप फ़ोन में 6.36 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेज्युलेशन 1200 x 2670 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोटोग्राफी के लिए 50MP+50MP+50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वही, Oppo Find X9 5G में Dimensity 9500 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है, जो हाई परफॉर्मेंस और स्मूद मल्टीटा स्किंग के लिए माना जाता है। इसमें 7025mAh की पावरफुल बैटरी दिया है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट तकनीक से लैस है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
ये भी पढ़े !
Honor Magic 8 Series में मिलेंगे कमाल के AI फीचर्स, देखें लिस्ट
Xiaomi 17 Series की लांच डेट कन्फर्म, प्रीमियम डिज़ाइन और Leica कैमरा के साथ मचाएगा धमाल
4 प्रीमियम कलर्स ऑप्शन के साथ तबाही मचाने आ रहा Vivo X300, जानें डिटेल