Xiaomi HyperOS 3: टेक-गैजेट्स कंपनी Xiaomi ने ऑफिशल रूप से ऐलान किया है कि, वो अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम ‘HyperOS 3’ को बहुत जल्द मार्केट में लांच कर सकती है। यह अपडेट लेटेस्ट Android 16 पर आधारित होगा।
यह अपडेट Xiaomi के स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच और स्मार्ट टीवी में देखने को मिलेगा, जो यूजर के अनुभव को बेहतर बनाएगा। HyperOS 3 में Super Island नोटिफिकेशन इंटरफेस, AI-Enhanced गैलरी, और Drag-and-Drop फाइल शेयरिंग जैसे कई फीचर्स देखने को मिलेंगे, तो चलिए इसके बारे में जानते है।

किन डिवाइस को मिलेगा HyperOS 3 अपडेट?
आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि, Xiaomi के पॉपूलर्स फ़ोन्स, टेबलेट और लैपटॉप में HyperOS 3 अपडेट देखने को मिलेगा, जो कुछ इस प्रकार से है।
- Xiaomi 15 Series: Xiaomi 15, Xiaomi 15 Pro, Xiaomi 15S Pro, Xiaomi 15 Ultra।
- Redmi K80 Series: Redmi K80 Pro, Redmi K80 Supreme Edition, Redmi K80।
- Xiaomi 14 Series: Xiaomi 14, Xiaomi 14 Pro, Xiaomi 14 Ultra।
- MIX Series: MIX Fold 4, MIX Flip 2।
- Xiaomi Pad Series: Pad 7, Pad 7 Pro, Pad 7S Pro।
- Xiaomi TV S Pro Series: Mini LED 2025 Series।
- Xiaomi Watch S4 Series: स्मार्टवॉच।
- Redmi TV X Series: X 2025 Series।
- Xiaomi Band 10: फिटनेस ट्रैकर।
HyperOS 3 अपडेट में क्या होगा खास?
HyperOS 3 में कई नए फीचर्स देखने को मिलेगें, जो यूजर के अनुभव को बेहतर बनाएगी।
- Super Island: यह फीचर Apple के Dynamic Island की तरह है, जो नोटिफिकेशन और इंटरएक्शन को और भी इंटरेक्टिव बनाता है।
- AI-Enhanced Gallery: गैलरी में AI की मदद से चेहरे और पालतू जानवरों की पहचान की जा सकती है।
- Drag-and-Drop File Sharing: अब आप स्मार्टफोन, टैबलेट और कंप्यूटर के बीच आसानी से फाइलें खींचकर छोड़ सकते हैं।
- Dynamic Wallpapers: AI द्वारा जनरेट किए गए लाइव वॉलपेपर से डिवाइस की स्क्रीन को और भी आकर्षक बनाएं।
- Improved Performance: सिस्टम की स्मूथनेस, मेमोरी मैनेजमेंट और इंटरफेस की फ्लूइडिटी में महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं।

HyperOS 3 अपडेट कब-कब होगा रोलऑउट
रिपोर्ट से पता चला है कि, Xiaomi अपने सभी डिवाइस में HyperOS 3 अपडेट को अलग-अलग डेट पर रोलआउट करेगा, जिसका शेड्यूल कुछ इस प्रकार से है।
- 15 अक्टूबर 2025: Xiaomi 15 Ultra, Xiaomi 15S Pro, Xiaomi 15 Pro, Xiaomi 15, Redmi K80 Pro, Redmi K80 Supreme Edition शामिल है।
- 31 अक्टूबर 2025: MIX Flip 2, Civi 5 Pro, Pad 7 Series, Redmi K80, Redmi Turbo 4 Series, Redmi K Pad, Xiaomi TV S Pro Mini LED 2025 Series, Xiaomi Watch S4 Series में दिए जायेंगे।
- 15 नवंबर 2025: Xiaomi 14 Series, MIX Fold 4, MIX Flip, Xiaomi Pad 7, Xiaomi TV S Pro 2025 Series, Xiaomi Watch S4 Series जैसी कई प्रीमियम डिवाइस शामिल है।
- 30 नवंबर 2025: Redmi TV X 2025 Series, Redmi Display G Pro 27U, Xiaomi Band 10 में मिलेगा।
- भारत में, अपडेट दिसंबर 2025 तक उपलब्ध होने की संभावना है, जैसा कि पिछले साल देखा गया था।
ये भी पढ़े !
Samsung One UI 8 का रोलआउट शुरू, Galaxy S24, Z Fold6 समेत इन डिवाइस को मिला अपडेट
Apple ने लॉन्च किया iOS 26.1 Developer Beta, जानें क्या है इसमें खास?
iQOO 15 में मिलेगा Samsung M14 का लेटेस्ट डिस्प्ले, जानें क्या है इसकी खासियत