OnePlus Nord 6: टेक कंपनी वनप्लस ने अभी हाल ही में अपने नए हैंडसेट Nord 6 को मॉडल नंबर CPH2807 के साथ IMEI डेटाबेस पर लिस्ट किया है। यह फोन कंपनी के पिछले मॉडल Nord 5 का अपग्रेडेड वर्ज़न माना जा रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Nord 6 में 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 165Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है, जो यूज़र्स को और स्मूद अनुभव देगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है, तो आइये जानते है।

IMEI डेटाबेस पर नज़र आया OnePlus Nord 6
OnePlus इस समय अपने लोकप्रिय Nord सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन लाने की तैयारी में है। अभी हाल ही में OnePlus Nord 6 को IMEI डेटाबेस पर देखा गया है, जिससे यह साफ हो गया है कि कंपनी अपने अगले मिड-रेंज स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इस डिवाइस को मॉडल नंबर CPH2807 के साथ लिस्ट किया गया है।
OnePlus Nord 6 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus Nord 6 में 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह डिस्प्ले Nord 5 के मुकाबले ज्यादा स्मूद और शार्प विज़ुअल्स दे सकता है। फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की बात कही जा रही है।
Nord 6 में OnePlus, Qualcomm का Snapdragon 8 Elite चिपसेट इस्तेमाल कर सकता है। यह चिपसेट कंपनी की फ्लैगशिप परफॉर्मेंस देने वाला होगा, जो गेमिंग और मल्टीटास्किंग में जबरदस्त परफॉर्म करेगा। पावर बैकअप के लिए इस डिवाइस में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी 7,800mAh दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा, जिससे यह कुछ ही मिनटों में पूरी तरह चार्ज हो सकता है।

कब होगा लांच?
फिलहाल कंपनी ने OnePlus Nord 6 की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन कंपनी के पिछले पैटर्न को देखते हुए, ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन पहले चीन में OnePlus Ace 6 के नाम से लॉन्च हो सकता है। इसके बाद भारत में जुलाई 2026 के आसपास OnePlus Nord 6 नाम से पेश किया जा सकता है।
ये भी पढ़े !
7000mAh की दमदार बैटरी और 100W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ धूम मचाने आ रहा OnePlus 15s, जाने डिटेल
HMD Touch 4G हाइब्रिड फोन भारत में लांच, जानें फीचर्स और कीमत
Poco F8 Ultra अक्टूबर में होगा लांच, मिलेगा 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ ये शानदार फीचर्स
