एक बार फिर Vivo ने अपने नए Origin OS 6 अपडेट को लेकर सुर्खिया बटोर रहा है। दरअसल, नए OS में iOS-स्टाइल लिक्विड ग्लास डिज़ाइन देखने को मिलेगा, जो इंटरफेस को और भी स्मूद और आकर्षक बनाएगा।
लिक्विड ग्लास इफेक्ट और फ्लुइड एनिमेशन यूजर एक्सपीरियंस को पहले से बेहतर बनाते हैं। उम्मीद है कि Origin OS 6 में नए विजेट्स, बेहतर मल्टीटास्किंग फीचर्स और पर्सनलाइजेशन ऑप्शन भी शामिल होंगे। Vivo का यह नया UI स्मार्टफोन को आधुनिक और प्रीमियम लुक देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, तो चलिए इसके बारे में जानते है।
Origin OS 6 के डिज़ाइन में हुआ बड़ा बदलाव
रिपोर्ट से पता चला है कि, Origin OS 6 अपडेट यूज़र इंटरफेस को अब पहले से कहीं ज्यादा क्लीन, ट्रांसपेरेंट और फ्लुइड विजुअल्स देखने को मिलेगा। इसमें Liquid Glass Aesthetic का इस्तेमाल किया गया है, जो iOS 18 के लेआउट जैसा लग रहा है। लेकिन Vivo ने इसे अपने अंदाज में और ज्यादा “polished & premium” बना दिया है। यूआई में ब्लर इफेक्ट्स, सॉफ्ट ट्रांजिशन एनिमेशन, और 3D लेयरिंग देखने को मिलती है।
परफॉर्मेंस और स्मूदनेस का मिलेगा भरपूर सपोर्ट
कंपनी ने बताया कि, Origin OS 6 को सिर्फ विजुअल अपग्रेड नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस और स्मूदनेस के लिहाज से भी नया रूप दिया गया है। इसमें नया “System-level Smooth Engine” जोड़ा गया है, जो ऐप लॉन्च टाइम को कम करता है और सिस्टम को ज्यादा responsive बनाता है।
Origin OS 6 teaser is out — it looks like it features an iOS-style liquid glass design. 🥲#OriginOS6 pic.twitter.com/qpGJ620hSY
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) October 9, 2025
किन डिवाइसेज़ में मिलेगा Origin OS 6 अपडेट?
वैसे तो ब्रांड ने इसकी लेकर ऑफिशल जानकारी नहीं दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि Vivo X100 Series, X100 Pro+, और iQOO 13 Series में सबसे पहले इस अपडेट को शामिल किया जायेगा।
Android 15 पर होगा बेस्ड
रिपोर्ट की मानें तो Origin OS 6 को Android 15 पर तैयार किया गया है। इसमें बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल, फास्ट मल्टीटास्किंग, और AI-सक्षम नोटिफिकेशन हब जैसे कई आधुनिक फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।
कब होगा लांच?
टेक कंपनी वीवो बहुत जल्द Origin OS 6 का पूरा लॉन्च इवेंट आयोजित करेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि, आने वाले फ्लैगशिप डिवाइसेज़ के साथ इस OS प्री-इंस्टॉल्ड दिया जायेगा।
ये भी पढ़े !
Vivo X300 Pro बनेगा दुनिया का पहला Sony LYT-828 गिम्बल-लेवल कैमरा फोन, जानें पूरी जानकारी
10,000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ Oppo Reno 15 Series जल्द करेगी एंट्री, जानें डिटेल
OnePlus Nord 6 जल्द हो सकता है लांच, IMEI वेबसाइट पर हुआ लिस्ट
