Samsung Galaxy Z Fold 7 Ultra: ब्रांड स्मार्टफोन कंपनी Samsung वर्तमान समय में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है, जिसे अगले महीने भारत में पेश किया जा सकता है। दरअसल, हम बात कर रहे है Samsung Galaxy Z Fold 7 Ultra के बारे में, जो अपने धांसू लुक और प्रीमियम फीचर्स से यूजर को अपना दीवाना बनाएगी। खबरों की मानें तो इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में शानदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और बेहतरीन कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, तो चलिए इसके बारे में जानते है।

Samsung Galaxy Z Fold 7 Ultra के लीक्स स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स की माने, तो कंपनी इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 8 इंच का इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो रेज्युलेशन 2224 x 2488 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 407 PPI सपोर्ट के साथ आ सकता है। लीक्स रिपोर्ट की मानें तो यह स्मार्टफोन Android v15 पर आधरित लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर दस्तक दे सकता है।
Category | Specification |
General | Android v15 |
Display | 8.2 inches, 2224 x 2488 px, 120 Hz Display with Punch Hole |
Camera | 200 MP + 50 MP + 12 MP Triple Rear & 12 MP + 4 MP Dual Front Camera |
Processor | Snapdragon 8 Elite 2, Octa Core Processor |
Connectivity | Dual Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Vo5G, Wi-Fi, NFC |
Battery | 5000 mAh Battery with 25W Fast Charging |
Storage | 12 GB RAM, 256 GB inbuilt |
Expected Price | ₹1,79,990 |
गेमिंग पर्पस से इस डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो यूजर को मख्खन की तरह अनुभव प्रदान करेगा। इस फ़ोन में 8GB + 12GB तक का रैम और 128GB + 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। इस फ़ोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी और 25W का फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़े ! Sony IMX471 सेंसर के साथ धमाल मचाने आ रहा है OnePlus Nord CE 5G स्मार्टफोन, जानें डिटेल्स
मिलेगा 200MP का DSLR जैसे कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy Z Fold 7 Ultra स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमे OIS सपोर्ट वाला 200MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 12MP का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। वही, सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इस फ़ोन में डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जिसमे 12MP + 4MP का सेंसर शामिल है।

जुलाई में लांच होने की संभावना
खबरों की मानें तो इस स्मार्टफोन को भारत में जुलाई तक में लांच किया जा सकता है। हालाँकि, यह जानकारी पूरी तरह से सच नहीं है कि कंपनी इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को जुलाई में ही लांच करेगा। लॉन्चिंग से पहले इस फ़ोन की कीमत के बारे में बता पाना थोड़ा मुश्किल साबित होगा।
ये भी पढ़े ! भारत में तबाही मचाने आ रहा है Vivo X Fold 5, लीक फीचर्स जान Apple और Samsung के उड़े होश