Redmi K80 Ultra: रेडमी स्मार्टफोन की दुनिया में एक बार फिर नया धमाका करने वाली है। दरअसल, रेडमी अपने यूजर की डिमांड को देखते हुए छोटे कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन लांच करेगा, जिसमे पावरफुल प्रोसेसर, स्मूद डिस्प्ले, शानदार कैमरा, अच्छी बैटरी देखने को मिलेगी।
कंपनी इस डिवाइस को भारत में Redmi K80 Ultra के नाम से इसी साल पेश करेगी। हालाँकि, कंपनी ने अभी तक इसके फीचर्स को पूरी तरह से रिवील नहीं किया है। लेकिन, दावा किया जा रहा है कि, इसमें कई तरह का दमदार फीचर्स दिए जा सकते है, तो आइये इसके बारे में जानते है।
Redmi K80 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
लीक रिपोर्ट की मानें तो इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का 1.5K LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमे स्लिम बेजल और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिल सकता है। इसके आलावा, गेमिंग के लिए इस फ़ोन में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जो यूजर को गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए जबरदस्त पर्फोमन्स प्रदान करेगा। लीक्स के मुताबिक, इस फ़ोन में डाटा स्टोर करने के लिए 24GB तक का रैम और 1TB तक का इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।

बैटरी लाइफ की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 7,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए इस फ़ोन में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसके बारे में अभी तक पूरी जानकारी सामने नहीं आया है। इतना ही नहीं, इस फ़ोन में IP68 तकनीक, सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स, कस्टम वाइब्रेशन मोटर जैसे कई स्मार्ट फीचर्स भी दिए जा सकते है, जो इस डिवाइस को काफी प्रीमियम बनाएगा।
ये भी पढ़े ! Vivo T4 Ultra Launched: 50MP सेल्फी कैमरा के साथ लांच हुआ Vivo का T4 Ultra स्मार्टफोन, जानें कीमत
Category | Specification |
General | Android v15 |
Display | 6.83 inches, 1440 x 3200 px, 144 Hz Display with Punch Hole |
Camera | 50 MP + 50 MP + 50 MP Triple Rear & 50 MP Front Camera |
Processor | Dimensity 9400 Plus, Octa Core Processor |
Connectivity | Dual Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi, NFC, IR Blaster |
Battery | 7500 mAh Battery with 100W Fast Charging |
Storage | 12 GB RAM, 256 GB inbuilt |
Expected Price | ₹59,990 |
Redmi K80 Ultra भारत में कब होगा लांच
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, Redmi K80 Ultra भारतीय बाजार में Xiaomi 15T Pro के नाम से लांच किया जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि, इस डिवाइस को साल के आखिरी तक में लांच किया जा सकता है। खबरों की माने तो यह स्मार्टफोन भारत में 50 हज़ार रूपए से 60 हज़ार रूपए की कीमत पर लांच किया जा सकता है।