Vivo X200 FE Price: इन दिनों सोशल मीडिया पर Vivo का अपकमिंग स्मार्टफोन X200 FE जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। लीक खबरों की मानें तो X200 FE को मार्केट में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल को ₹49,990 की कीमत पर पेश किया जा सकता है।
वीवो के इस फ़ोन को थाईलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन डेटाबेस में देखा जा चूका है। इससे यही पता चलता है कि, चीन के बाद इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारत में भी पेश किया जायेगा। वर्तमान समय में इस फ़ोन को यूरोप के EEC अथॉरिटी पर भी स्पॉट किया गया है, तो चलिए इस फ़ोन के संभावित कीमत के बारे में जानते है।
Vivo X200 FE के लीक कीमत
कंपनी की ऑफिशल वेबसाइट और पॉपुलर टेक मीडिया SmartPrix के मुताबिक, Vivo X200 FE को भारतीय बाजार में 50 हजार रुपये से 60 हजार रुपये की कीमत पर पेश कर सकती है। फिलहाल यह फ़ोन कितने वैरियंट में आएगा, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, इस फ़ोन को भारतीय बाजार में दो कलर वेरिएंट के साथ लांच किया जा सकता है। फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग डेट को लेकर के भी कोई जानकारी नहीं दिया है।

Vivo X200 FE में क्या होगा खास
SmartPrix के रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo X200 FE में MediaTek Dimensity 9300+ का पावरफुल प्रोसेसर देखने को मिल सकता है, जो 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज से लैस रहेगा। इसमें 6.31-इंच की LTPO 1.5K OLED वाली डिस्प्ले भी देखने को मिल सकता है, जो 1216 x 2640 रेज्युलेशन पिक्सल, 461 ppi और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकता है।
ये भी पढ़े ! अगले महीने लांच होगा OnePlus Nord CE 5 स्मार्टफोन, यहाँ जानें संभावित फीचर्स व कीमत
इस डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमे 50MP Sony IMX921 प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50MP का 3X टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। इसके आलावा सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इस फ़ोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 6200mAh से 6500mAh तक की दमदार बैटरी और 90W का फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक दिया जा सकता है।
Category | Specification |
General | Android v15 |
Display | 6.31 inches, 1216 x 2640 px, 120 Hz Display with Punch Hole |
Camera | 50 MP + 50 MP Dual Rear & 50 MP Front Camera |
Processor | Dimensity 9400e, Octa Core Processor |
Connectivity | Dual Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi, NFC, IR Blaster |
Battery | 6200 mAh Battery with 90W Fast Charging |
Storage | 12 GB RAM, 256 GB inbuilt |
Price | ₹49,990 |
Vivo X200 FE में मिलेंगे ये स्मार्ट फीचर्स
वीवो के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, Punch Hole Display और 4G, 5G, VoLTE, Bluetooth v5.4, WiFi, NFC जैसे कई स्मार्ट फीचर्स देखने को मिल सकते है। कंपनी का दावा है कि, इस स्मार्टफोन में AI फीचर्स भी दिए जांयेंगे, जिसके बारे में अभी तक पूरी तरह से खुलासा नहीं किया गया है।
ये भी पढ़े ! Xiaomi Mix Flip 2 भारत में जल्द होगा लांच, मिलेगा वायरलेस चार्जिंग के साथ ये दमदार फीचर्स