जानीमानी टेक कंपनी शाओमी अपने कई प्रोडक्ट्स को जुलाई में पेश करने वाली है, जिसमे Redmi K Pad को भी शामिल किया गया है। हालाँकि, इस प्रोडक्ट्स को हाल ही में TDRA सर्टिफिकेशन पर देखा गया है, जिसमे इसके लुक और फीचर्स के बारे में जानकारी दिया है।
हालाँकि, सर्टिफिकेशन के द्वारा दिए गए सभी जानकारी संभवित तौर पे होगा। इसमें 8.8-इंच की 3K LCD डिस्प्ले, 165Hz तक रिफ्रेश रेट और 16GB तक का रैम देखने को मिल सकता है, तो चलिए इसके बारे में जानते है।

TDRA सर्टिफिकेशन पर नज़र आया Redmi K Pad
रेडमी के इस डिवाइस को चीन के TDRA सर्टिफिकेशन पर देखा जा चूका है, जिससे साफ हो गया कि इस डिवाइस को बहुत जल्द मार्केट में उतारा जायेगा। हालाँकि, कई मीडिया रिपोर्ट का मानना है कि इस डिवाइस को मार्केट में जुलाई के महीने में पेश कर सकती है।
ये भी पढ़े ! Xiaomi Tablet 7S Pro लॉन्च को तैयार, 144Hz डिस्प्ले और 120W चार्जिंग के साथ मचाएगा धमाल
TDRA सर्टिफिकेशन पर लीक हुआ ये फीचर्स
लीक जानकारी के मुताबिक, रेडमी के इस पैड को पूरी तरह मेटल यूनिबॉडी डिजाइन के साथ मार्केट में लांच किया जायेगा, जो आकर्षक होने के साथ-साथ मजबूती भी प्रदान करेगा। दरअसल, इस टैबलेट का डिज़ाइन स्लीक और सिमेट्रिकल जैसा रखा जायेगा, जिससे हाथ में पकड़ने पर संतुलन बना रहता है।
इस डिवाइस में 8.8 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया जायेगा, जो 3008×1880 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो सपोर्ट के साथ आएगा। यह एक कस्टम 3K पैनल है, जो यूजर को165Hz रिफ्रेश रेट तक का वेरिएबल सपोर्ट प्रदान करेगा।

Redmi K Pad में मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
रेडमी के इस टैबलेट में MediaTek का नया 3nm पर बेस्ड Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 3.73GHz तक सपोर्ट प्रदान करेगा। ग्राफिक्स के लिए इस डिवाइस में Immortalis-G925 MC12 GPU दिया गया है, जो स्मूद विज़ुअल्स और तेज़ परफॉर्मेंस प्रदान करेगा। कंपनी इस डिवाइस को Android आधारित पहला सेंटर-प्लेस्ड SoC के साथ मार्केट में उतार सकती है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Redmi K Pad के रियर पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो OV13B सेंसर के साथ आएगा। इसमें सेल्फी के लिए 8MP का OV08D सेंसर दिया जायेगा। पावर बैकअप के लिए इस टैबलेट में 7500mAh की बाहुबली बैटरी दिया जा सकता है, जो 67W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आएगा।
ये भी पढ़े ! ₹15,000 में लॉन्च हुआ Xiaomi का Redmi Pad 2, फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान