BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुआ Galaxy S25 FE, जानें क्या होगा इसमें खास

Samsung Galaxy S25 FE: पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी Samsung अपने Galaxy S25 FE को बहुत जल्द इंडिया में भी लांच कर सकती है। लांच से पहले इस स्मार्टफोन को इंडिया की BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया जा चूका हैं। 

लिस्टिंग में पता चला है कि इस फ़ोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता हैं। इसके आलावा, इस फ़ोन में Dynamic AMOLED डिस्प्ले भी दिया जा सकता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकता हैं।

Samsung Galaxy S25 FE listed on BIS Certification Website
Samsung Galaxy S25 FE listed on BIS Certification Website

Samsung Galaxy S25 FE को मिला BIS सर्टिफिकेशन 

सैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy S25 FE को BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया जा चूका है। कंपनी ने इस डिवाइस को BIS पर मॉडल नंबर SM-S731B/DS के साथ देखा गया है। हालांकि कंपनी ने इसके मार्केटिंग नेम सर्टिफिकेशन का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। इससे पहले इस डिवाइस को GSMA सर्टिफिकेशन और Geekbench पर भी लिस्ट किया जा चूका है।

Samsung Galaxy S25 FE में क्या होगा नया

वैसे तो सैमसंग की ओर से इसके फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन, उम्मीद जताई जा रही है कि इस डिवाइस में OIS सपोर्ट वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 8MP का माइक्रो लेंस मिल सकता है। 

इसके आलावा, इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 9400 का पावरफुल प्रोसेसर दिया जा सकता है। स्टोरेज वैरियंट की बात करें तो इस डिवाइस में 12GB RAM और  256GB + 512GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। इस फ़ोन में 6.7-इंच का LTPO Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन के साथ आ सकता है।

Samsung Galaxy S25 FE Launch Date
Samsung Galaxy S25 FE Launch Date

कब होगा लांच

सैमसंग ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy S25 FE के लांच डेट को लेकर किसी भी तरह का खुलासा नहीं किया गया है। लीक खबरों की मानें तो साल के आखिरी तक में इस फ़ोन को लांच किया जा सकता है। इस फ़ोन में 5500mAh की दमदार बैटरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि इस फ़ोन में कई तरह के AI फीचर्स भी देखने को मिल सकते है।

ये भी पढ़े !

Samsung Galaxy S25 FE में मिलेगा Android v16 का सॉफ्टवेयर अपडेट, जानें और क्या मिलेगा नया 

Qi2 वायरलेस चार्जिंग के साथ धूम मचाने आ रहा है Samsung Galaxy S25 FE, जाने पूरा डिटेल 

WPC सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुआ Galaxy S25 FE, भारत में जल्द होगी पेश

Samsung Galaxy S25 FE जल्द होगा लांच, मिलेगा AI के साथ कई धांसू फीचर्स

Samsung Galaxy S25 FE का GPU और AI स्कोर हुआ लीक, मिलेगा 8GB रैम के साथ Android 16 का सपोर्ट 


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।