Samsung One UI 8 Beta: सैमसंग के इन फ़ोन्स को मिला Android 16 का अपडेट, देखें फीचर्स

Samsung One UI 8 Beta: सैमसंग ने अपने Galaxy और Foldable फ़ोन्स के यूजर के लिए बहुत बड़ा अपडेट जारी किया है। जैसा कि आप सबको पता है सैमसंग अपने सॉफ्टवेयर सपोर्ट और फ्यूचर-रेडी को लेकर हमेशा एक्टिव रहते है। 

कंपनी ने कुछ Galaxy और Foldable स्मार्टफोन में One UI 8 पर बेस्ड Android 16 सॉफ्टवेयर अपडेट को शामिल किया है। ब्रांड ने इससे पहले मई 2025 में अपने Galaxy S25 सीरीज को बीटा प्रोग्राम के रूप में इस अपडेट को शामिल किया था। अगर आप भी सैमसंग का फ़ोन्स इस्तेमाल करते है तो One UI 8 अपडेट के बारे में जरूर जानें। 

One UI 8 Beta (Android 16)
One UI 8 Beta (Android 16)

One UI 8 Beta (Android 16) अपडेट के फीचर्स

Samsung के फ़ोन्स में One UI 8 (Android 16) अपडेट का मतलब AI-पावर्ड, बैटरी ऑप्टिमाइजेशन, विजुअल अपग्रेड और प्रोडक्टिविटी टूल्स है, जो इन सभी चीजों को अपग्रेट कर उन्हें एडवांस लेवल तक लेके जाता है। इस अपडेट के साथ कई AI फीचर्स को भी शामिल किया है, जो फ़ोन किये जाने वाले मल्टीटास्किंग काम को बेहद स्मूद बनाता है। वहीँ, ऍप मेनेजमेंट, वॉयस शॉर्टकट्स जैसे चीजों को भी कवरअप करता है।

इतना ही नहीं, इस अपडेट में फोल्डेबल ऑप्टिमाइजेशन फीचर्स भी दिया गया है, जिसे खासतौर पर Z Fold और Flip सीरीज के लिए है। यह ऑप्टिमाइजेशन नई फ्लेक्स मोड एन्हांसमेंट्स की सुविधा को प्रदान करता है। इन दोनों सीरीज में सिक्योरिटी के लिए Android 16 का सॉफ्टवेयर पैच को शामिल किया है।

One UI 8 Beta को कैसे करें डाउनलोड? 

अगर आप फोन में भी One UI 8 Beta (Android 16) अपडेट पहले से डाउनलोड नहीं है तो इसके लिए आपको कुछ तरीको को फॉलो करना होगा, जोकिं कुछ इस प्रकार से है। 

  • इसके लिए सबसे पहले Samsung Members App को डाउनलोड कर, उन्हें अपडेट करना होगा। 
  • इसके बाद अपने Samsung Account से साइन-इन करें। 
  • जब साइन-इन हो जायेगा, तब होमपेज पर ‘One UI 8 Beta Program’ बैनर क्लिक करें। 
  • इसके बाद Register पर टैप करके प्रॉम्प्ट फॉलो करें। 
  • जैसे रजिस्ट्रेशन हो जायेगा, तो आपको बीटा अपडेट फ़ोन के अपडेट सेक्शन में देखने को मिल जाएगा।
One UI 8 Beta
One UI 8 Beta

Samsung के इन डिवाइस को मिला सॉफ्टवेयर अपडेट

आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि, Samsung ने मई 2025 में Galaxy S25, Galaxy S25+, Galaxy S25 Ultra, Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 जैसे फ़ोन्स में इस अपडेट को शामिल किया था। लेकिन, अब Galaxy S23 सीरीज, Galaxy S22 सीरीज, Galaxy Z Fold 4, Galaxy Flip 4, Galaxy Z Fold 7 और Flip 7 में भी One UI 8 Beta (Android 16) सॉफ्टवेयर अपडेट को शमिल किया जा चूका है।

ये भी पढ़े !

गेमर्स और फोटोग्राफर्स की दुनिया पलटने आ रहा Samsung Galaxy S26 Ultra, जानें खूबियां

62990 की शुरूआती कीमत पर धूम मचाएगा Samsung का ये फ्लैगशिप फ़ोन, जाने फीचर्स व लांच डेट 

MediaTek Vs Snapdragon: दोनों में कौन है ज्यादा पावरफुल? यहाँ जानें पूरी डिटेल


Vishal Kumar

Vishal Kumar एक अनुभवी टेक लेखक और स्मार्टफोन एक्सपर्ट हैं, जिन्हें मोबाइल, स्मार्ट गैजेट्स, टेक्नोलॉजी, AI-सक्षम डिवाइसेज और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की गहरी समझ है। पिछले 7 वर्षों से Vishal लगातार टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरों, रिव्यूज़ और एनालिसिस को एकदम आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने का काम कर रहे हैं। Vishal का मानना है कि तकनीक को केवल एक्सपर्ट्स की चीज़ न मानकर, आम यूजर की जरूरत के मुताबिक समझना और समझाना चाहिए। यही कारण है कि वे अपने लेखों में केवल स्पेसिफिकेशन या फीचर्स नहीं, बल्कि यूज़र एक्सपीरियंस, वैल्यू फॉर मनी और लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस पर ज़ोर देते हैं।