दुनिया का पहला प्रोजेक्टर टैबलेट Ulefone Armor Pad 5 Ultra और Pro हुआ लांच, जानें फीचर्स

Armor Pad 5 Ultra and Armor Pad 5 Pro: टेक-गैजेट्स कंपनी Ulefone ने दुनिया का पहला प्रोजेक्टर वाला टैबलेट Armor Pad 5 Ultra लॉन्च किया है। यह टैबलेट 200-ल्यूमेन बिल्ट-इन प्रोजेक्टर, 24,200mAh की पावरफुल बैटरी और 64MP कैमरे के साथ आता है। इसमें MediaTek Dimensity 7400X 5G चिपसेट और Android 15 का सपोर्ट है। टैबलेट 120W फास्ट चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग फीचर से लैस है।

दुनिया का पहला रग्ड टैबलेट जिसमें है बिल्ट-इन प्रोजेक्टर

Ulefone Armor Pad 5 Ultra का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 200-ल्यूमेन बिल्ट-इन प्रोजेक्टर है। यह 960×540 पिक्सेल के रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है और इसमें ऑटो और मैनुअल दोनों फोकस मोड उपलब्ध हैं। इसका 26-डिग्री अपवर्ड थ्रो एंगल डिजाइन इस तरह बनाया गया है कि जब टैबलेट सपाट सतह पर रखा हो तब भी प्रोजेक्शन दीवार या स्क्रीन पर बिल्कुल परफेक्ट दिखाई दे।

कंपनी ने इसमें एक डेडिकेटेड प्रोजेक्टर कंट्रोल की और एक क्विक एक्सेस विजेट भी दिया है, जिससे यूज़र्स सिर्फ एक टच में प्रोजेक्टर ऑन या ऑफ कर सकते हैं। यह फीचर न सिर्फ मनोरंजन के लिए बल्कि प्रेजेंटेशन, एजुकेशन और आउटडोर एक्टिविटीज़ के लिए भी बेहद उपयोगी साबित हो सकता है।

Armor Pad 5 Ultra and Armor Pad 5 Pro
Armor Pad 5 Ultra and Armor Pad 5 Pro

डिस्प्ले और डिजाइन

Ulefone Armor Pad 5 Ultra में 11 इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920×1200 पिक्सेल है। इसकी 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसे तेज धूप में भी बेहतरीन विजिबिलिटी देती है। कंपनी ने इस टैबलेट को रग्ड डिजाइन के साथ तैयार किया है, यानी यह वॉटरप्रूफ, डस्टप्रूफ और शॉकप्रूफ है।

24,200mAh की जबरदस्त बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग

पावर की बात करें तो इस टैबलेट में कंपनी ने एक विशाल 24,200mAh की डुअल-सेल बैटरी दी है, जो अब तक किसी भी टैबलेट में सबसे बड़ी मानी जा रही है। कंपनी का दावा है कि यह टैबलेट 1662 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम, 109 घंटे तक टॉकटाइम और 109 घंटे तक वीडियो प्लेबैक प्रदान कर सकता है। इसके साथ 120W फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे मात्र 10 मिनट में 20% चार्ज हो जाता है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Ulefone Armor Pad 5 Series में MediaTek Dimensity 7400X 5G चिपसेट दिया गया है, जो कंपनी के अनुसार अब तक का सबसे तेज और सबसे शक्तिशाली प्रोसेसर होने वाला है। यह टैबलेट Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जिससे उपयोगकर्ताओं को स्मूथ और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अनुभव मिलता है।

कब और कहां मिलेगा यह टैबलेट?

कंपनी ने घोषणा की है कि Ulefone Armor Pad 5 Ultra और Armor Pad 5 Pro को 11 नवंबर 2025 को AliExpress पर ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल इनकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसकी कीमत प्रीमियम रग्ड टैबलेट्स की रेंज में होगी।

ये भी पढ़े !

Redmi K90 हुआ लॉन्च, फीचर्स और कीमत जानकर रह जाओगे दंग

Realme C85 Pro: मजबूत बॉडी, दमदार कैमरा और फ्लैगशिप जैसे फीचर्स के साथ मिड-रेंज में मचाएगा धमाल

क्या OPPO Find X9s बनेगा 2025 का बेस्ट फ्लैगशिप फोन? जानिए इसकी खासियत


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।