BOE ADS Pro IPS Display: BOE ने एक बार फिर स्मार्टफोन की दुनिया में डिस्प्ले टेक्नोलॉजी में बड़ा इनोवेशन किया है। कंपनी ने अभी हाल ही में (Advanced Super Dimension Switch Pro) IPS LCD पैनल वाले डिस्प्ले को लाइनअप किया था।
लेकिन, आज इस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को मार्केट में पेश कर दिया हैं। यह डिस्प्ले यूजर को कलरफूल ब्राइटनेस, बेहतर कॉन्ट्रास्ट और पावर एफिशिएंसी का सपोट प्रदान करेगा, जो मूवीज और एंटरटेनमेंट यूजर के लिए बहुत खास होगा, तो चलिए इसके बारे में जानते है।

BOE ADS Pro IPS Display की खासियत
BOE का नया ADS Pro डिस्प्ले 6.74 इंच के साइज के साथ आता है। इसमें 1.5K रेज़ोल्यूशन (2720 × 1224 पिक्सल) और 443 ppi पिक्सल डेंसिटी का सपोर्ट देखने को मिल जाता है, जो डिस्प्ले की विजुअल क्वालिटी को क्लियर करती है। इसमें 120Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिल जाता है, जो गेमिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान काफी स्मूद प्रदान करेगा।
मिलेगा 1500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट
IPS डिस्प्ले की एक बड़ी कमी हमेशा लो ब्राइटनेस रही है। लेकिन BOE का ADS Pro पैनल 1500 निट्स पीक ब्राइटनेस (HBM) सपोर्ट करता है। यानी धूप में भी स्क्रीन साफ़ नज़र आएगी। BOE का दावा है कि यह डिस्प्ले पिछले IPS पैनल्स की तुलना में 20% कम बिजली खर्च करता है। यानी बैटरी बैकअप अब ज्यादा मिलेगा।
VRR और नो ग्रीन लाइन से मिलेगा छुटकारा
इस डिस्प्ले में 30Hz से 120Hz/144Hz तक फिक्स्ड VRR का विकल्प है। इसका मतलब यह है कि फोन कंटेंट के हिसाब से रिफ्रेश रेट बदल सकता है। इससे बैटरी की बचत होगी और यूज़र एक्सपीरियंस भी बेहतर होगा। अभी हाल ही में OLED और AMOLED डिस्प्ले में ग्रीन लाइन इश्यू की समस्या सामने आई थी, जिससे यूज़र्स परेशान हुए। BOE ने खासतौर पर कहा है कि उनके इस ADS Pro IPS पैनल में ग्रीन लाइन इश्यू बिल्कुल नहीं होगा। यह एक बड़ी राहत है।

ADS Pro IPS Display क्यों है इतना खास?
AMOLED डिस्प्ले जहां शानदार ब्लैक लेवल और वाइब्रेंट कलर्स के लिए मशहूर हैं। वहीं उनकी एक कमी, बर्न-इन और ग्रीन लाइन प्रॉब्लम शामिल । दूसरी ओर IPS डिस्प्ले लंबे समय तक स्थिर और टिकाऊ रहते हैं। BOE ने इस ADS Pro टेक्नोलॉजी के ज़रिए यह दिखा दिया है कि IPS डिस्प्ले अभी भी प्रासंगिक हैं और आने वाले समय में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर्स के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन सकते हैं।
ये भी पढ़े !
OPPO Find X9 Pro का फुल स्पेसिफिकेशन्स आया सामने, मिलेगा 7025mAh बैटरी और 120X ज़ूम वाला कैमरा
Samsung Galaxy 26 Series चार्जिंग डिटेल्स लीक, जानें कौन-सा मॉडल कितनी तेजी से होगा चार्ज
90,000 में सिर्फ FHD+ और 25W चार्जिंग? Samsung Galaxy S26 Pro पर क्यों भड़के यूजर्स
