ColorOS 16 November Update: ColorOS 16 के नवंबर अपडेट में Oppo ने कई नए AI और कस्टमाइजेशन फीचर्स जोड़े हैं, जिससे यूज़र एक्सपीरियंस पहले से अधिक स्मूथ और स्मार्ट बन गया है। नया Content Portal जरूरी जानकारी एक जगह दिखाता है, जबकि AI Voice Cloning रियल-टाइम अनुवाद को और नैचुरल बनाता है। फोटो एडिटिंग के लिए AI Image Correction, ड्रैग-एबल लॉक स्क्रीन क्लॉक, बेहतर Weather Card और थर्ड-पार्टी कार्ड सपोर्ट जैसे अपग्रेड इस अपडेट को और भी पावरफुल बनाते हैं।
Content Portal: सारी ज़रूरी चीजें एक ही स्क्रीन पर
अब आपको अलग-अलग ऐप खोलने की ज़रूरत कम पड़ जाएगी, क्योंकि नया Content Portal होम स्क्रीन से ही फुल स्मार्ट हब बन गया है। इसमें आपको ट्रेंडिंग न्यूज़, फास्ट शॉर्टकट्स, रिमाइंडर्स, टेक अपडेट्स और रोज़मर्रा के टिप्स देखने को मिलेंगे।
AI Simultaneous Interpretation अब बोलेगा आपकी ही आवाज़ में
यह फीचर Oppo का सबसे बड़ा AI अपग्रेड है। अब फोन लाइव ट्रांसलेशन करते समय आपकी आवाज़ क्लोन करके दूसरी भाषा बोल सकता है। इसके माध्यम से आप कॉल, मीटिंग, लेक्चर में रियल-टाइम अनुवाद, इंटरनेशनल ट्रैवल में मदद और बातचीत ज्यादा नैचुरल लगेगी।

AI Portrait Lighting: फोटो एडिटिंग अब सेकंड्स में
अब आपको फोटो एडिट करने में टाइम नहीं लगेगा। ColorOS 16 में AI Portrait Lighting को एक लाइन कमांड या एक क्लिक में सेट किया जा सकता है। AI खुद लाइटिंग को परफेक्ट कर देगा, फोटो सोशल मीडिया के लिए तुरंत तैयार और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेस्ट फीचर हैं।
Ride Code एक वॉइस कमांड पर ओपन होगा
अब पेमेंट QR निकालने के लिए कई स्टेप नहीं करने पड़ेंगे। इसके लिए सिर्फ “Open my ride code” और पेमेंट कोड तुरंत सामने। यह रोजाना ट्रैवल करने वालों के लिए बहुत बड़ा टाइम सेवर है।
Lock Screen Clock को ड्रैग करके कहीं भी सेट करें
कस्टमाइजेशन को और smooth बनाने के लिए lock screen clock अब ड्रैग-एंड-प्लेस हो गया है। आप भी क्लॉक को स्क्रीन पर कहीं भी मूव, स्टाइल बदले, लेआउट एडजस्ट और Minimal, clean lock screen कर सकते है, जो लोगो को खूब पसंद आएगा।
Card Stacking में अब तीसरे पक्ष के प्लगइन्स भी
अब सिर्फ Oppo के सिस्टम कार्ड ही नहीं, बल्कि दूसरे ऐप्स के कार्ड भी जोड़ सकते हैं। जैसे हेल्थ ऐप्स, फाइनेंस ऐप्स, फिटनेस ट्रैकर्स और स्टडी/टास्क कार्ड्स शामिल है। अब आपका Card Stack 100% कस्टम हो सकता है।
XiaoBu Assistant अब हेल्थ और वेलनेस आइटम सुझाएगा
XiaoBu अब आपकी आदतों और इंटरैक्शन के आधार पर हेल्थ प्रोडक्ट्स, फिटनेस गियर और पोषण से जुड़े प्रोडक्ट्स रिकमेंड करेगा। यह पार्टिकुलर उन यूज़र्स को फायदा देगा जो फिटनेस-लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं।
Photo Album में नया AI Image Correction
यह अपडेट कैमरा और फोटो एडिटिंग प्रेमियों के लिए तोहफ़ा है। अब AI कलर फिक्स, बैकग्राउंड साफ़, शार्पनेस इम्प्रूव, नॉइज़ कम, लाइट बैलेंस और पुरानी, धुंधली फोटो भी नई-सी दिखने लगेगी।
ये भी पढ़े ! OPPO Find X9 Pro भारत में लॉन्च, 200MP टेलीफोटो कैमरा और 7500mAh बैटरी के साथ एक नया सुपर-फ्लैगशिप
