Samsung का नया Exynos 1680 प्रोसेसर Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन में देखा गया है, जिसमें नवीनतम Bluetooth 6.1 सपोर्ट मिलता है, जो बेहतर सुरक्षा, कम लेटेंसी और ज्यादा पावर एफिशिएंसी प्रदान करता है।
यह चिप आने वाले Galaxy A57 को पावर देगी। प्रोसेसर में 1+4+3 का CPU क्लस्टर है, जिसमें अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.0GHz है। ग्राफिक्स के लिए Xclipse 550 GPU दिया गया है, जो गेमिंग अनुभव को और स्मूथ बनाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy A57 को कंपनी Q1 2026 में लॉन्च कर सकती है, जिससे A-series को एक बड़ा अपग्रेड मिलने वाला है।
पावर और एफिशिएंसी का जबरदस्त तोड़
Samsung Exynos 1680 का नया 1+4+3 CPU कॉन्फ़िगरेशन कंपनी की पावर और एफिशिएंसी बैलेंस करने की आधुनिक सोच को साफ दिखाता है। इस सेटअप में एक हाई-परफॉर्मेंस कोर दिया गया है जो 2.0GHz की स्पीड पर चलता है। यह कोर उन टास्क के लिए है जहाँ ज़्यादा पावर की जरूरत होती है, जैसे हाई-ग्राफिक्स गेमिंग, वीडियो एडिटिंग, भारी ऐप्स और मल्टीटास्किंग।
इसके बाद 4 मिड-कोर शामिल किए गए हैं जो 1.95GHz पर काम करते हैं। ये कोर रोज़मर्रा के कामों जैसे सोशल मीडिया, कैमरा यूज़, ब्राउज़िंग और हल्की गेमिंग को बिना किसी लैग के स्मूद तरीके से हैंडल करते हैं। यूजर को तेज़ परफॉर्मेंस मिलती है लेकिन बैटरी पर ज्यादा लोड नहीं पड़ता।
अंत में 3 एफिशिएंसी कोर दिए गए हैं जो 1.7GHz पर चलते हैं। इनका मकसद बैटरी बचाना और लाइट टास्क जैसे नोटिफिकेशन, म्यूज़िक प्लेबैक, बैकग्राउंड ऐप्स और बेसिक यूज़ को बेहद कम पावर में संभालना है।

मिड-रेंज में फर्स्ट-क्लास गेमिंग का मज़ा
Exynos 1680 में दिया गया Xclipse 550 GPU (1.3GHz) Samsung की AMD RDNA-आधारित ग्राफिकल टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो अब तक केवल प्रीमियम लेवल के चिपसेट्स में देखने को मिलती थी। इस GPU का मुख्य फोकस स्मूद गेमिंग, बेहतर फ्रेम रेट और स्थिर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस देना है। मिड-रेंज फोन के लिए यह एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है क्योंकि अब यूजर्स को उसी लेवल का गेमिंग अनुभव मिलेगा जैसा फ्लैगशिप डिवाइस प्रदान करते हैं।
गेमर्स के लिए सबसे बड़ा फायदा यह है कि गेमप्ले के दौरान लैग, स्टटर और ग्राफिकल ड्रॉप्स में काफी कमी आएगी। हाई-IQ यानी हाई-ग्राफिक्स गेम्स में रेंडरिंग क्वालिटी बेहतर होगी, जिससे टेक्सचर, शैडो और इफेक्ट्स ज्यादा नैचुरल और डिटेल्ड दिखाई देंगे। UI, ऐनिमेशन और ऐप ट्रांज़िशन्स भी स्मूद हो जाते हैं, जिससे फोन का ओवरऑल अनुभव फ्लूइड महसूस होता है।
Galaxy A57 कब होगा लांच?
Galaxy A57 को लेकर जो शुरुआती रिपोर्ट्स सामने आई हैं, उनके अनुसार Samsung इस स्मार्टफोन को Q1 2026 में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इसका मतलब है कि यह डिवाइस जनवरी से मार्च 2026 के बीच किसी भी समय आधिकारिक रूप से बाजार में आ सकता है। हालांकि लॉन्च इवेंट की सटीक तारीख कंपनी ने घोषित नहीं की है, लेकिन A-सीरीज़ के पैटर्न को देखते हुए उम्मीद है कि Samsung इसे ग्लोबल मार्केट में पहले पेश करेगा।
ये भी पढ़े !
Samsung Galaxy Z Tri Fold: तीन बार मुड़ने वाला स्मार्टफोन, 5 दिसंबर को होगा लॉन्च!
