Samsung Tri-Fold की पहली झलक आई सामने, मिलेगा One UI 8 का सॉफ्टवेयर अपडेट

Samsung Tri-Fold: इन दिनों Samsung अपने ट्राई फोल्ड फोन पर काम कर रहा है, जिसे भारत में बहुत जल्द पेश किया जायेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि, सैमसंग 9 जुलाई को Galaxy Unpacked इवेंट का आयोजन कर रहा है, जिसमे चार प्रोडक्ट को लांच किया जायेगा। 

इस लिस्ट में Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7 और Flip 7 FE शामिल है। इसके आलावा, Galaxy G Tri Fold को भी अलग से इस लिस्ट में शामिल किया गया है। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने Samsung Tri-Fold के पहली झलक को रिवील कर दिया है। सैमसंग ने कन्फर्म किया है कि, Samsung Tri-Fold में One UI 8 का सपोर्ट मिलेगा।  

Samsung Tri-Fold Frist look
Samsung Tri-Fold Frist look

ट्राई-फोल्ड की पहली झलक आई सामने

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Tri-Fold में One UI 8 सॉफ्टवेयर अपडेट को शामिल किया जायेगा। हालाँकि, इस सॉफ्टवेयर अपडेट को G-शेप में फोल्ड में पेश किया जायेगा। ये एक ऐसे फोन का स्ट्रक्चर है, जिसे सैमसंग के मौजूदा फोल्डेबल्स फोन्स जैसे Samsung Galaxy Z Fold और Flip में भी लाइनअप करने की बात कही गई है।  

लुक की बात करें तो इस Tri-Fold फ़ोन को कॉम्पैक्ट शेप में तैयार किया जा रहा है, जो दिखने में काफी अट्रैक्टिव फील देगा। हालाँकि, इस फ़ोन का डिज़ाइन हुआवे के ट्राई-फोल्ड मॉडल नहीं होगा। इसे खास तरीके से तैयार किया जा रहा है। यह मार्केट में आते ही धूम मचाने वाला है। 

Galaxy Unpacked इवेंट में इन प्रोडक्ट्स को किया जायेगा लांच 

हालाँकि, सैमसंग ने अभी तक इसके लांच डेट को लेकर किसी भी तरह का ऑफिशल बयान जारी नहीं किया है। लेकिन, उम्मीद जताई जा रही है कि 9 जुलाई को इस इवेंट में आयोजित किया जायेगा, जिसमे Galaxy Z Fold 7, Z Flip 7 और Galaxy Watch 8 सीरीज जैसे प्रोडक्ट को पेश किया जायेगा।  

Galaxy G Fold
Galaxy G Fold

Galaxy G Fold नाम से लांच होगा यह त्रि-फोल्ड डिवाइस

कई मीडिया रिपोर्ट का मानना है कि, Samsung Tri-Fold स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में Galaxy G Fold नाम से पेश किया जा सकता है। हालाँकि, कंपनी ने अभी तक इसकी बारे में पूरी तरह से खुलासा नहीं किया है। दावा किया जा रहा है कि, इस डिवाइस को 6.54-inch का डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है, जो दिखने में काफी अट्रैक्टिव होगा।  

ये भी पढ़े !

iQOO ने लांच किया अपना ग्रीन वैरियंट, 120W फ़्लैशचार्जर के साथ मिलेगा वेपर चैंबर कूलिंग का सपोर्ट

Samsung Galaxy S25 FE जल्द होगा लांच, मिलेगा AI के साथ कई धांसू फीचर्स

Lava Blaze AMOLED 5G भारत में हुआ लांच, 16GB रैम के साथ मिलेगा 3D कर्व्ड-एज AMOLED डिस्प्ले


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।