Flipkart BBD Sale में 40 हज़ार रूपए सस्ता होगा Pixel 9, फिर क्यों Samsung S24 लेने की दी जा रही सलाह?

Flipkart BBD Sale: हर वर्ष ग्राहकों को Flipkart Big Billion Days Sale का इंतज़ार रहता है। इस बार टेक लवर्स के लिए सबसे बड़ी खबर Google Pixel 9 को लेकर आ रही है। दरअसल, इस फ्लैगशिप फ़ोन को Flipkart BBD Sale में  ₹40,000 से कम कीमत में उपलब्ध किया जायेगा। 

अगर आप त्योहारों के सीजन में नया फ्लैगशिप फ़ोन खरीदने का प्लान कर रहे है, तो यह खबर आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। लेकिन, BBD Sale में इतना सस्ता होने के बाद भी Samsung Galaxy S24 को खरीदने की सलाह क्यों दी जा रही है, तो चलिए इसके बारे में जानते है। 

Flipkart BBD Sale of Pixel 9
Flipkart BBD Sale of Pixel 9

Google Pixel Lovers के लिए शानदार डील

अगर आप गूगल के Pixel फोन को खरीदने की सोच रहे है तो Flipkart BBD Sale आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आ रही है। इस ऑफर डील में आप बेहतरीन कैमरा क्वालिटी और स्टॉक एंड्रॉयड अनुभव वाले फ़ोन Google Pixel 9 को सस्ते में खरीद सकते है। X ट्वीटर से पता चला है कि इस फ्लैगशिप फ़ोन को सेल में 40 हज़ार से कम की कीमत में लिस्ट किया जायेगा। 

Google Pixel 9 के फीचर्स

Google Pixel 9 को खासतौर पर उन यूजर के लिए तैयार किया है, जो शनादरा कैमरा और बेस्ट सॉफ्टवेयर अनुभव चाहते है। इसमें 6.3 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इस डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन का भी इस्तेमाल किया गया है। इसमें तगड़े पर्फोमन्स के लिए Google Tensor G4 चिपसेट मिलेगा। 

वहीँ, डाटा स्टोर करने के लिए LPDDR5x RAM और UFS 3.1 स्टोरेज का स्पेस दिया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इस फ़ोन में 4,700mAh की दमदार बैटरी और 27W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, इस फ़ोन में15W का वायरलेस चार्जिंग फीचर्स भी दिया गया है। 

फोटोग्राफी के लिए इस फ़ोन में 50MP मेन कैमरा और 48MP अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है। वहीँ, सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 10.5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फ्लैग्शिप फ़ोन 6 साल तक सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा करती है।

Samsung Galaxy S24 को क्यों दी जा रही खरीदने की सलाह? 

टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि Pixel 9 कैमरा और सॉफ्टवेयर अपडेट्स के लिए सबसे अच्छा फ़ोन माना गया है। लेकिन, इसी प्राइस रेंज में Samsung Galaxy S24 को भी खरीद सकते है। क्योंकि, इस फ़ोन में ऑलराउंड परफॉर्मेंस, बैटरी बैकअप और शनादरा कैमरा के साथ कई दमदार फीचर्स मौजूद है। इसमें DeX सपोर्ट और AI फीचर्स का भी सपोर्ट दिया गया है। यही वजह है कि Galaxy S24 को बेस्ट चॉइस माना जा रहा है।

Flipkart BBD Sale Starting Date
Flipkart BBD Sale Starting Date

Flipkart BBD Sale कब होगी शुरू?

आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि Flipkart Big Billion Days Sale की शुरुआत 23 सितंबर 2025, दोपहर 12 बजे से किया जायेगा। इस सेल में Pixel 9 और Samsung Galaxy S24 दोनों ही डिवाइस पर तगड़ा डिस्काउंट देखने को मिलेगा। 

ये भी पढ़े !

20% सस्ता हुआ 5160mAH बैटरी और Dimensity 6400 चिप वाला Tecno का यह स्मार्टफोन, जानें पूरा डिटेल

Xiaomi 16 Pro Max के लीक में हुआ बड़ा खुलासा, सेकेंड स्क्रीन के साथ होगी वापसी

Google Pixel 10 पर मिल रहा 7,000 रूपए का तगड़ा डिस्काउंट, जल्दी करें आर्डर


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।