Galaxy S26 Ultra: 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ जल्द आएगा सुपरफ्लैगशिप फ़ोन

Samsung अपने Galaxy S26 Ultra को अपग्रेड्स फीचर्स के साथ 2026 में आने वाला है। इसमें 6.9″ M14 QHD+ AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5, 200MP क्वाड कैमरा और 5000mAh बैटरी है। Privacy Screen फीचर, Ultra-slim bezels और बेहतर Vapor Chamber कूलिंग इसे हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए आदर्श बनाते हैं। 60W वायर्ड और 25W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ, यह फोन $1299 में Ultra-flagship सेगमेंट का नया राजा साबित होने वाला है।

Galaxy S26 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का M14 QHD+ CoE Dynamic AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले CoE (Color on Encapsulation) टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे ज्यादा ब्राइटनेस, ज्यादा पंच और उत्कृष्ट कलर प्रिसिजन मिलता है।

डिज़ाइन की बात करें तो Galaxy S26 Ultra सिर्फ 7.9mm पतला है। इतना पावरफुल पैकेज होने के बावजूद इसका स्लिम प्रोफाइल इसे हैंडहेल्ड उपयोग में आरामदायक बनाता है। Galaxy S26 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy चिपसेट लगाया गया है। यह Samsung द्वारा कस्टम ट्यून किया गया चिप है, जो ज्यादा क्लॉक स्पीड, बेहतर सस्टेंड परफॉर्मेंस और AI टास्क में मासिव बूस्ट देता है।

Galaxy S26 Ultra Specification
Galaxy S26 Ultra Specification

थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें बड़ी Vapor Chamber Cooling दी गई है, जो लंबी गेमिंग सेशंस में भी थ्रॉटलिंग को बहुत कम कर देती है। इसमें फोटोग्राफी के लिए बड़ा अपग्रेड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP f/1.4 मेन कैमरा, 50MP Ultra-wide, 50MP 5x Periscope Lens (f/2.9) और 12MP 3x Telephoto दिया जा सकता है। वही, सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

Galaxy S26 Ultra में 5000mAh बैटरी है, जो एक Ultra-flagship फोन के लिए बैलेंस्ड पावर सपोर्ट देती है। वही, डिवाइस को चार्ज करने के लिए 60W Wired Charging और 25W Wireless Charging का सपोर्ट देखने को मिल सकता है।

Galaxy S26 Ultra की कितनी होगी कीमत?

Samsung Galaxy S26 Ultra की अनुमानित कीमत $1299 है। S-सीरीज़ की प्रीमियम पोज़िशनिंग को देखते हुए यह कीमत बिल्कुल Ultra-flagship कैटेगरी में फिट बैठती है। इस प्राइस रेंज में Galaxy S26 Ultra अपने कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और परफॉर्मेंस के साथ सीधे iPhone 17 Ultra और Pixel 10 Pro को टक्कर देने वाला है।

ये भी पढ़े ! 28 नवंबर को आएगा Realme C85 5G, कम कीमत में मिलेंगे कई तगड़े


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।