Honor 400 Pro AI: आज के इस डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स का क्रेज दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है। इसी को देखते हुए अब यूजर भी AI फीचर्स वाले फ़ोन की तलाश कर रहे है। अगर आप भी अपने अनुभव को बढ़ाने के लिए ऐसे फ़ोन की तलाश कर रहे है, जिसमे कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर तीनो AI से लैस हो।
ऐसे में Honor 400 Pro 5G फ्लैगशिप फ़ोन आपके लिए शानदार विकल्प साबित होगा, जो आपके हर डिमांड को पूरा कर सके। इतना ही नहीं, इस फ़ोन में आपको 200MP AI कैमरा मिलेगा, जो TelePhoto Lens, Ultra Wide Lens और Micro Lens से लेस्स है, तो आइये इसके बारे में जानते है।
Honor 400 Pro में मिलेंगे ये स्मार्ट फीचर्स
Honor ने मई महीने में ही Honor 400 सीरीज को गलोबल मार्केट में लांच किया था। अब इस फ़ोन को भारत में भी लाने की तैयारी कर रहा है। इस फ़ोन में AI फीचर्स के साथ कई स्मार्ट फीचर्स भी देखने को मिल सकते है। खबरों की मानें तो Honor का ये 5G फ़ोन Android 15-आधारित MagicOS 9 सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ भारत में एंट्री करेगा।

इसमें आपको 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ काफी स्मूदनेस प्रदान करेगा।
Category | Specification |
General | Android v15 |
Display | 6.55 inches, 1264 x 2736 px, 120 Hz Display with Punch Hole |
Camera | 200 MP + 12 MP Dual Rear & 50 MP Front Camera |
Processor | Snapdragon 7 Gen3, Octa Core, 2.63 GHz Processor |
Connectivity | Dual Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi, NFC, IR Blaster |
Battery | 6000 mAh Battery with 80W Fast Charging |
Storage | 12 GB RAM, 256 GB inbuilt |
Expected Price | ₹47,990 |
प्रोसेसर की बात करें तो इस डिवाइस में Qualcomm Snapdragon 8 Gen3 मिलने की उम्मीद है, जो 3.3 GHz तकनीक पर रन करने की ताकत रखता है। अगर आप हाई लेवल पर गेमिंग करना चाहते है, तो बेहिचक इस फ़ोन को आप खरीद सकते है। इसमें डेटा को मेनटेंट करने के लिए 12GB तक का RAM और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकता है। यह फ़ोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए काफी जबरदस्त रहने वाला है।
ये भी पढ़े ! AI फीचर्स और 100x ज़ूम के साथ धूम मचाने आ रहा है Vivo T4 Ultra 5G स्मार्टफोन, जानें डिटेल्स
AI फीचर्स से लैस होगा ये डिवाइस
Honor ने दावा किया है कि, इस डिवाइस को भारतीय बाजार में कई स्मार्ट AI Features के साथ पेश करेगा। इसमें AI Image to Video, AI Remove Reflection, AI Erase passers-by और AI Upscale जैसे कई स्मार्ट फीचर्स देखने को मिलेंगे, जो आपके अनुभव को काफी एडवांस कर देगा।

- AI Image to Video: इस फीचर्स के बदौलत आप बहुत ही आसान तरीको से टेक्स्ट को वीडियो में बदलने और सिर्फ़ एक प्रॉम्प्ट से चार अलग-अलग वीडियो बना सकते है। इसके आलावा एक सिंगल फोटो का भी वीडियो एआई टेक्स्ट टू फ्रेम टू के जरिये बना सकते है।
- AI Remove Reflection: यह फीचर AI का ही एक हिस्सा है, जिसका उपयोग फोटो से फालतू चीजों को हटाने और क्विलटी को बढ़ाने का काम करता है।
- AI Erase passers-by: इसके माध्यम से फोटो में मौजूद थर्ड पार्टी को आप हटाकर फोटो को और अट्रेक्टिव बना सकते है।
- AI Outpainting: इसके जरिये आप फोटो को फ्रेम में छोटा या बड़ा बना सकते है, जिससे आपका फोटो काफी सुन्दर बन जायेगा। :
- AI Eyes Open: यह एआई का मजेदार फीचर है, जो फोटो में बंद आँख को खोलने की सुविधा प्रदान करता है।
Honor 400 Pro कब होगा लांच
Honor ने अपने इस फ़ोन को भारत में लांच करने को लेकर कोई ऑफिशल जानकारी शेयर नहीं किया है। लीक्स रिपोर्ट की माने तो यह फ़ोन जून या जुलाई में दस्तक दे सकते है। इसकी कीमत का भी खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन, उम्मीद है कि, कंपनी बहुत जल्द कीमत को भी रिवील कर देगा।
ये भी पढ़े ! लॉन्चिंग से पहले लीक हुआ Oppo Find N5 Flip का डिज़ाइन, जानें क्या होगा खास