Honor 500 Series Design Revealed: टेक कंपनी Honor ने अपनी आने वाली 500 सीरीज का पहला टीजर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। कंपनी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर Honor 500 Series की झलक दिखाई है, जिसमें Honor 500 और Honor 500 Pro मॉडल शामिल हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट और फुल स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि नहीं की है, लेकिन टीजर और लीक से फोन के डिजाइन और प्रमुख फीचर्स के बारे में काफी जानकारी मिल चुकी है।
Honor 500 सीरीज का डिज़ाइन
Honor 500 सीरीज की सबसे पहली हाइलाइट इसका अल्ट्रा-स्लिम और हल्का बॉडी डिज़ाइन है। वीबो पर सामने आए टीजर में यह साफ़ दिखाई दे रहा है कि फोन का डिज़ाइन पहले के मॉडलों से ज्यादा स्लीक और प्रीमियम फील देता है। इसके फ्रंट और बैक में हल्की कर्व्ड एजेस और फ्लैट मिड-फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे फोन हाथ में पकड़ने में आरामदायक रहेगा।
रियर कैमरा लेआउट को लेकर भी कंपनी ने खास बदलाव किए हैं। टीजर इमेज में हॉरिजॉन्टल रेसट्रैक-स्टाइल कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है। यह डिज़ाइन काफी हद तक Apple के iPhone Air की याद दिलाता है। कैमरा मॉड्यूल में लेन्स को एक लाइन में रखा गया है, जो स्मार्टफोन के overall लुक को प्रीमियम और स्लीक बनाता है।

Honor 500 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
लीक के अनुसार Honor 500 Series में 6.55-इंच OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। डिस्प्ले 1.5K रिज़ॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,320Hz PWM डिमिंग सपोर्ट के साथ आएगा। सॉफ्टवेयर के मामले में ये फोन MagicOS 10 और Android 16 बेस्ड होंगे। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव बेहद स्मूद होगा।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Honor 500 में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमे 200MP का मेन सेंसर और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। वही, फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया जा सकता है। 500 Pro मॉडल में तीन हॉरिजॉन्टल कैमरा सेंसर होंगे। इसमें 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलने की संभावना है।
Honor 500 Series में प्रोसेसिंग पावर भी फ्लैगशिप-लेवल की हो सकती है। Honor 500 Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आएगा। वही, 500 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिल सकता है। दोनों ही चिपसेट Phantom Engine 3.0 के जरिए गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाएंगे।
Honor 500 सीरीज कब होगा लांच?
Honor 500 सीरीज की लॉन्च डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स और लीक के अनुसार इसे चीन में 24 नवंबर 2025 को पेश किया जा सकता है। यह सीरीज Honor 500 और Honor 500 Pro मॉडल्स में उपलब्ध होगी। वैश्विक बाजार में उपलब्धता की जानकारी बाद में दी जाएगी। भारत सहित अन्य देशों में इसकी बिक्री कब शुरू होगी।
ये भी पढ़े !
मिडरेंज में तबाही मचाने आ रही Realme Neo 8, जानें इसके लीक स्पेसिफिकेशन्स
