Honor GT 2 Series: टेक कंपनी Honor अपने GT 2 Series को दिसंबर में लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज में 9000mAh से ज़्यादा की बड़ी बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 50MP कैमरा और 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। फोन को IP68/IP69 वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है। यह सीरीज़ गेमिंग और पावर यूज़र्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है, तो चलिए इसके बारे में जानते है
Honor GT 2 Series के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
लीक रिपोर्ट की मानें तो Honor GT 2 Pro को Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। यह Qualcomm का अब तक का सबसे पावरफुल प्रोसेसर है, जो AI और ग्राफिक्स परफॉर्मेंस के मामले में जबरदस्त सुधार लेकर आएगा। इस प्रोसेसर की मदद से फोन हाई-एंड गेमिंग, 4K वीडियो एडिटिंग और मल्टीटास्किंग में बेहद स्मूद परफॉर्मेंस देगा।

इस स्मार्टफोन में 9000mAh+ की बैटरी देने का दावा किया है, जो गेमिंग, कंटेंट क्रिएशन या ट्रैवलिंग में ज़्यादा समय बिताते हैं। अनुमान है कि इसमें सुपर फास्ट चार्जिंग (100W या उससे अधिक) का सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे यह फोन कुछ ही मिनटों में फुल चार्ज हो सके।
इसमें 6.83 इंच की 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाली AMOLED स्क्रीन दी जाएगी, जो 120Hz या उससे अधिक रिफ्रेश रेट के साथ आ सकती है। ब्राइटनेस लेवल भी 2000 निट्स तक पहुंच सकता है, जिससे यह धूप में भी बेहद क्लियर दिखाई देगा।
Honor GT 2 Series प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी और वॉटरप्रूफ डिज़ाइन को लेकर बड़ा हाइलाइट सामने आया है। खबरों की मानें तो यह फोन IP68 या शायद IP69 रेटिंग के साथ आ सकता है। यानी यह फोन पानी और धूल दोनों से पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। यह फीचर अब तक केवल कुछ चुनिंदा फ्लैगशिप डिवाइसेज़ में ही देखने को मिलता है।
कैमरा के मामले में भी Honor ने कोई समझौता नहीं किया है। GT 2 Series में 50MP का प्राइमरी सेंसर मिलने की संभावना है, जो Sony IMX सेंसर पर आधारित हो सकता है। इसके अलावा इसमें अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो लेंस भी दिए जाने की उम्मीद है। फ्रंट कैमरा की बात करें तो कंपनी 32MP या उससे अधिक का सेल्फी कैमरा पेश कर सकती है, जो AI ब्यूटी मोड और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा।
Honor GT 2 Series कब होगा लांच?
सूत्रों के अनुसार, Honor GT 2 Series का लॉन्च दिसंबर 2025 के आसपास होने की उम्मीद है। यह सीरीज़ दो मॉडल्स में आ सकती है, जिसमे Honor GT 2 और Honor GT 2 Pro शामिल है। खास बात यह है कि GT 2 Pro में कंपनी अपना अब तक का सबसे एडवांस चिपसेट और पावरफुल फीचर्स देने वाली है, जिससे यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को टक्कर दे सके।
ये भी पढ़े !
Oppo Find N6: अल्ट्रा थिन डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग और Sony LYT-808 कैमरा के साथ जल्द करेगी वापसी
Lava Agni 4: प्रीमियम लुक, 50MP OIS कैमरा और AMOLED डिस्प्ले के साथ जल्द होगी एंट्री, जानें डिटेल
Oppo Find X9 Series: चीन के बाद भारत में जल्द करेगी एंट्री, जानें फीचर्स
