Honor Watch 5 Pro: टेक-गैजेट्स कंपनी हॉनर ने चीन में Watch 5 Pro लॉन्च की है, जो स्वास्थ्य और फिटनेस पर फोकस्ड स्मार्टवॉच है। इसमें स्लीप एप्निया डिटेक्शन, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड प्रेशर और ECG ट्रैकिंग जैसे फीचर्स हैं। स्मार्टवॉच में 1.5 इंच AMOLED डिस्प्ले, 46.3mm सर्कुलर डायल, 515mAh बैटरी और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट शामिल है। यह ब्लूटूथ और eSIM वेरिएंट्स में उपलब्ध है, तो आइये इसके बारे में जानते है।
Honor Watch 5 Pro के फीचर्स
Honor Watch 5 Pro में 46.3mm का सर्कुलर डायल है, जिसमें 1.5 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन की 466×466 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन और 310ppi पिक्सल डेंसिटी इसे क्रिस्टल क्लियर बनाती है। डिस्प्ले में Wrist Raise to Wake, Key Press to Wake और Touch to Wake फीचर्स मौजूद हैं, जिससे यूज़र्स को सुविधा और सहजता दोनों मिलती है।
इसमें 515mAh बैटरी दी गई है, जो ब्लूटूथ मोड में लगभग 15 दिन, eSIM डुअल-टर्मिनल मोड में 10 दिन, और केवल eSIM मोड में लगभग 3 दिन का बैकअप देती है। इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी शामिल है। स्मार्टवॉच में 65MB RAM और 8GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह Android 9 और इसके बाद के वर्ज़न तथा iOS 13 और इसके बाद के वर्ज़न के साथ कम्पैटिबल है।

Honor Watch 5 Pro स्वास्थ्य पर फोकस्ड यूज़र्स के लिए एक परफेक्ट विकल्प है। इसमें स्लीप मॉनिटरिंग और स्लीप एप्निया डिटेक्शन फीचर्स शामिल हैं। यह डिवाइस हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग और ECG ट्रैकिंग से यूज़र अपने कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को लगातार मॉनिटर कर सकते हैं।
Honor Watch 5 Pro की कीमत और उपलब्धता
Honor Watch 5 Pro ब्लूटूथ वेरिएंट में उपलब्ध है जिसकी कीमत लगभग CNY 1,599 (~₹20,000) है। इसके अलावा eSIM Astronomer और eSIM Explorer वेरिएंट्स क्रमशः CNY 1,699 (~₹21,000) और CNY 1,899 (~₹23,000) में उपलब्ध हैं। यह स्मार्टवॉच Trailblazer, Astronomer, Climber , Voyager, और Explorer एडिशंस में उपलब्ध है।
ये भी पढ़े !
Amazon सेल में 83% सस्ता मिल रहा Noise Pulse 2 Max स्मार्टवॉच, यहाँ जानें ऑफर डिटेल
Huawei Watch D2 हुआ भारत में लांच, मिलेंगे हेल्थ से जुड़े का धांसू फीचर्स
50% सस्ता मिल रहा CMF Watch Pro स्मार्टवॉच, जानें फीचर्स और ऑफर डिटेल