Honor X7d 4G and X7d 5G: Honor अपने मिडरेंज प्रोटोफोलियों को आगे बढ़ाने के लिए नए फ़ोन्स को लाने की तैयारी कर रही है। हॉनर इसपर दो मॉडल्स को एक साथ लांच करेगी, जिसमे Honor X7d 4G और Honor X7d 5G शामिल है।
इन दोनों मॉडल्स को अभी हाल ही में TDRA सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है। इससे पहले इन दोनों मॉडल्स को गूगल प्ले कंसोल डाटाबेस पर भी स्पॉट किया गया है। हॉनर ने खुद जानकारी देते हुए बताया कि इस फ़ोन्स को यूरोप में जल्द लांच किया जायेगा, तो आइये इसके बारे में जानते है।
Honor X7d 4G and X7d 5G को मिला TDRA सर्टिफिकेश
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Honor X7d 4G और Honor X7d 5G फ़ोन्स को TDRA सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। इससे साफ पता चला है कि हॉनर इन दोनों डिवाइस को जल्द गलोबल बाजार में लांच कर सकती है। कंपनी ने Honor X7d 4G का मॉडल नंबर LGN-LX2 और Honor X7d 5G का मॉडल नंबर LGN-NX1 के साथ TDRA पर स्पॉट किया है।


वहीँ, Honor X7d 4G का सर्टिफिकेशन नंबर ER49557/25 और Honor X7d 5G का सर्टिफिकेशन नंबर ER49559 है। आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि इन दोनों डिवाइस के TDRA सर्टिफिकेशन 20 अगस्त 2028 तक मान्य रहेगा। इससे यही पता चलता है कि कंपनी इन दोनों फ़ोन को लंबे समय तक मार्केट में उपलब्ध रखेगा। Honor X7d सीरीज को TDRA सर्टिफिकेशन से पहले GCF डाटाबेस में देखा गया था।
Honor X7d 4G and X7d 5G के लीक फीचर्स
लिस्टिंग के मुताबिक, Honor X7d सीरीज में IPS डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेज्युलेशन 720 x 1610 पिक्सल होगा। यह डिस्प्ले Tempered glass प्रोटेशन और 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आ सकता है। इस सीरीज में शानदार कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसके माध्यम से आप अच्छी फोटो और वीडियो को कैप्चर कर सकते है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस सीरीज में 108MP का शानदार कैमरा मिल सकता है। इसमें बेहतरीन पर्फोमन्स के लिए Qualcomm का चिपसेट दिया जा सकता है।

कब होगा लांच
अनुमान लगाया जा रहा है कि Honor X7d 4G और X7d 5G को जल्द मार्केट में पेश कर सकती है। कंपनी का मानना है कि इस सीरीज को पहले गलोबल मार्केट में लांच किया जायेगा। इसके बाद चीन और भारत में लांच करने के योजना बनाने जाएगी।
ये भी पढ़े !
iPhone से कैप्चर हुई Realme 15T 5G की पहली झलक, कंपनी ने दिया नया नाम ‘rPhone’
Pixel 10 Pro Fold में मिलेंगे Magic Cue और Camera Coach जैसे एडवांस AI फीचर्स, जानें डिटेल