Honor X80 Features: टेक कंपनी Honor जल्द अपना नया स्मार्टफोन X80 लॉन्च कर सकता है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 10,000mAh से अधिक बैटरी, Snapdragon 7 सीरीज प्रोसेसर और 6.8-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जाएगा।
चीनी 3C सर्टिफिकेशन साइट पर इसकी 9,755mAh रेटेड बैटरी देखी गई है। यह फोन लंबी बैटरी लाइफ और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ 2026 में लॉन्च हो सकता है। Honor X80, कंपनी का अब तक का सबसे दमदार स्मार्टफोन साबित हो सकता है।
हार्डवेयर और डिस्प्ले
लीक के अनुसार Honor X80 में Snapdragon 7 सीरीज प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 6.8‑इंच 1.5K OLED डिस्प्ले होगा, जो फ्लैट डिजाइन और राउंडेड कॉर्नर के साथ प्रीमियम लुक देगा। इसका बड़ा डिस्प्ले और शक्तिशाली चिपसेट गेमिंग, मल्टीटास्किंग और वीडियो स्ट्रीमिंग में बेहतरीन अनुभव देगा।

कैसा होगा कैमरा सेटअप
हालांकि कैमरा स्पेसिफिकेशन अभी लीक नहीं हुए हैं, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसमें 50MP प्राइमरी लेंस और अल्ट्रा-वाइड कैमरा दे सकती है। Honor की इमेजिंग टेक्नोलॉजी पहले से ही Huawei के सहयोग से विकसित होती रही है, इसलिए फोटोग्राफी में यह फोन एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है। डिज़ाइन के मामले में Honor X80 में मेटल फ्रेम, ग्लास बैक पैनल, और फ्लैट OLED स्क्रीन के साथ एक क्लीन प्रीमियम फिनिश मिलने की उम्मीद है।
बैटरी और चार्जिंग फीचर्स
चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट से मिली जानकारी के अनुसार, X80 की बैटरी की रेटेड क्षमता 9,755mAh है, जिसकी टाइपिकल वैल्यू 10,000mAh से अधिक हो सकती है। हालांकि, लीक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस फोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं होगा। पिछले मॉडल X70 में 80W वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग थी, लेकिन X80 में वायरलेस ऑप्शन सीमित रहने की संभावना है।
कब होगा लांच लॉन्च टाइमलाइन
सूत्रों से पता चला है कि, Honor X80 की संभावना है कि जुलाई 2026 तक चीन में लॉन्च हो। अगर लीक जानकारी सही साबित होती है, तो यह फोन लंबी बैटरी लाइफ और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ ग्राहकों की पसंद बन सकता है।
ये भी पढ़े !
Periscope टेलीफोटो कैमरा और प्रीमियम डिज़ाइन के साथ ग़दर मचाएगा Motorola Edge 70 Ultra, जानें डिटेल
