चीन में Huawei Mate 70 Air लॉन्च हो गया है, जो अपने प्रीमियम फीचर्स और स्लीक डिज़ाइन के लिए चर्चा में है। इसमें है 7-इंच 1.5K 120Hz क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले, Kirin 9020A/B चिपसेट, और HarmonyOS 5.1। कैमरा सेटअप में 50MP मेन लेंस, 30x डिजिटल ज़ूम, और 10.7MP फ्रंट कैमरा शामिल है, तो आइये इसके बारे में जानते है।
7 इंच का शानदार Quad-Curved OLED डिस्प्ले
Huawei Mate 70 Air में एक 7 इंच का 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाला Quad-Curved OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो देखने में बेहद प्रीमियम लगता है। इस डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM Dimming का सपोर्ट है, जो स्मूथ स्क्रॉलिंग और आंखों के लिए कम थकान वाला अनुभव प्रदान करता है।
डिस्प्ले को Kunlun Glass प्रोटेक्शन से कवर किया गया है, जो गिरने या खरोंचों से बेहतर सुरक्षा देता है। Huawei का यह डिस्प्ले उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कंटेंट देखने, गेमिंग या प्रोडक्टिविटी के लिए एक बड़ा और क्लियर स्क्रीन पसंद करते हैं।
मिलेगा सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट
फीचर्स की बात करें तो इसमें IP69/IP68 डस्ट, वाटर रेज़िस्टेंस, सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट, IR Blaster, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.2, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, और USB 2.0 पोर्ट जैसे कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए है, जो इस डिवाइस को प्रीमियम बनाता है।

Kirin 9020A और 9020B चिपसेट का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
Huawei Mate 70 Air को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। एक में Kirin 9020A और दूसरे में Kirin 9020B प्रोसेसर दिया गया है। यह Huawei का खुद का डेवलप किया गया चिपसेट है, जो चीन में काफी लोकप्रिय हो रहा है। Kirin 9020 सीरीज़ 5G सपोर्ट के साथ आती है और यह परफॉर्मेंस, AI प्रोसेसिंग और पावर एफिशिएंसी में काफी बेहतर मानी जाती है।
प्रोफेशनल लेवल फोटोग्राफी का जबरदस्त तड़का
इसमें क्वाड कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिसमें 50MP (1/1.3″) मेन कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ), 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 12MP (3x) RYYB टेलीफोटो लेंस और 1.5MP Red Maple लेंस शामिल है। वही, सेल्फी के लिए इसमें 10.7MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बड़ी बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग
Huawei Mate 70 Air में 6500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है। इसके साथ कंपनी ने 66W सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी जोड़ा है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो जाता है।
कीमत और उपलब्धता
Huawei Mate 70 Air को चीन में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज (Kirin 9020B) वैरियंट की कीमत ¥4199 (लगभग ₹48,000) और 16GB RAM + 256GB स्टोरेज (Kirin 9020A) वैरियंट की कीमत ¥4699 (लगभग ₹54,000) है।
ये भी पढ़े !
5200mAh बैटरी और Dimensity 6300 के साथ लॉन्च हुआ Moto G 5G (2026), जानें कीमत
