Huawei Mate 80 Pro Max: सैटेलाइट कनेक्टिविटी और 8000 निट्स डिस्प्ले वाला पावरहाउस फोन हुआ चीन में लांच

Huawei Mate 80 Pro Max: हुआवेई ने चीनी बाजार में Mate 80 Pro Max को पेश कर दिया है। इसमें 6.9-इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले, 8000 निट्स ब्राइटनेस और Kirin 9030 Pro चिपसेट जैसे कई धांसू फीचर्स दिए गए है, जो इस डिवाइस को प्रीमियम बनाता है। फोन में XMAGE सिस्टम वाला 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप, डुअल पेरिस्कोप लेंस और 100x ज़ूम दिया गया है। 6000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और सैटेलाइट कम्युनिकेशन जैसी हाई-एंड सुविधाएँ इसे एक पावरफुल फ्लैगशिप बनाती हैं।

8000 निट्स की हाई ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले

Huawei Mate 80 Pro Max में 6.9-इंच का 1.5K LTPO Flat OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। सबसे खास बात इसकी 8000 निट्स पीक ब्राइटनेस है, जो इसे दुनिया के सबसे ब्राइट स्मार्टफोन्स में शामिल करती है। 20% विंडो पर यह 4500 निट्स तक ब्राइटनेस दे सकता है, जबकि HBM में भी 2000 निट्स का आउटपुट मिलता है।

Huawei ने इस डिस्प्ले को और मजबूत बनाने के लिए 2nd Gen Kunlun Glass का इस्तेमाल किया है, जो मजबूती और स्क्रैच रेसिस्टेंस को काफी बढ़ा देता है। स्क्रीन की कलर एक्यूरेसी भी काफी बेहतर है और BT.2020 अल्ट्रा-वाइड कलर गैमट इसे एक विजुअली रिच एक्सपीरियंस देता है।

Huawei Mate 80 Pro Max Price
Huawei Mate 80 Pro Max Price

गेमर्स को मिलेगा Kirin 9030 Pro चिप का सपोर्ट

स्मार्टफोन में Huawei का लेटेस्ट Kirin 9030 Pro चिपसेट दिया गया है। यह नया प्रॉसेसर पिछले जेनरेशन की तुलना में बेहतर CPU और GPU परफॉर्मेंस, बेहतर थर्मल मैनेजमेंट और तेज AI प्रोसेसिंग क्षमता प्रदान करता है। इसके साथ 6000mm²+ VC कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो लंबे समय तक गेमिंग या मल्टीटास्किंग में फोन को कूल रखता है। यह फोन HarmonyOS 6 पर चलता है, जो Huawei का खुद का इकोसिस्टम है।

XMAGE सिस्टम के साथ डुअल पेरिस्कोप लेंस

Huawei Mate 80 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सिस्टम है। फोन में XMAGE Imaging System के साथ ट्रिपल RYYB कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फ़ोन के रियर में 50MP RYYB मुख्य कैमरा, 40MP RYYB अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 50MP RYYB (4x) 90.5mm पेरिस्कोप टेलीफोटो और 50MP RYYB (6.2x) 140mm पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वही, फ्रंट में 13MP कैमरा और 3D ToF सेंसर मौजूद है, जो बेहतर फेस अनलॉक और डेप्थ डिटेक्शन में मदद करता है।

6000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग फीचर्स

Mate 80 Pro Max पावर में भी काफी मजबूत है। इसमें बड़ी 6000mAh बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है। फ़ोन को चार्ज करने के लिए 100W Wired SuperCharge, 80W Wireless Charging और 18W Reverse Wired Charging दिया गया है।

मिलेगा दो तरह का सैटेलाइट कम्युनिकेशन

Huawei ने Mate 80 Pro Max को कनेक्टिविटी की दुनिया में भी एक कदम आगे रखा है। फोन में न सिर्फ 5G लेवल वाई-फाई और Bluetooth 6.0 है, बल्कि यह दो प्रकार की सैटेलाइट सर्विस भी सपोर्ट करता है, जिसमे Two-way Beidou Satellite Messaging और Tiantong Satellite Communication शामिल है।

Huawei Mate 80 Pro Max की कीमत?

Huawei Mate 80 Pro Max की कीमत चीन में 7999 Yuan से शुरू होती है, जो लगभग ₹92,000 (अनुमानित) के बराबर है। यह प्राइस 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है।

Source

ये भी पढ़े ! Huawei Mate 80 Pro Max: 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ बनेगा अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन


Vishal Kumar

Vishal Kumar एक अनुभवी टेक लेखक और स्मार्टफोन एक्सपर्ट हैं, जिन्हें मोबाइल, स्मार्ट गैजेट्स, टेक्नोलॉजी, AI-सक्षम डिवाइसेज और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की गहरी समझ है। पिछले 7 वर्षों से Vishal लगातार टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरों, रिव्यूज़ और एनालिसिस को एकदम आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने का काम कर रहे हैं। Vishal का मानना है कि तकनीक को केवल एक्सपर्ट्स की चीज़ न मानकर, आम यूजर की जरूरत के मुताबिक समझना और समझाना चाहिए। यही कारण है कि वे अपने लेखों में केवल स्पेसिफिकेशन या फीचर्स नहीं, बल्कि यूज़र एक्सपीरियंस, वैल्यू फॉर मनी और लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस पर ज़ोर देते हैं।