Huawei Mate 80 Pro Max vs Huawei Pura 80 Ultra: Mate 80 Pro Max और Pura 80 Ultra दोनों ही प्रीमियम स्मार्टफोन हैं, लेकिन Mate 80 Pro Max फीचर्स में आगे है। इसमें 6.9″ LTPO OLED डिस्प्ले, Kirin 9030 Pro प्रोसेसर, 50MP periscope कैमरा और 6000mAh बैटरी दी गई है।
इसके कैमरा सेटअप में 10-stop variable aperture और multispectral sensor शामिल हैं, जो बेहतरीन फोटोग्राफी और नाइट शॉट्स के लिए परफेक्ट हैं। Pura 80 Ultra भी अच्छा है, लेकिन Mate 80 Pro Max प्रो-ग्रेड यूज़ के लिए बेहतर विकल्प है।
डिस्प्ले और डिजाइन
Mate 80 Pro Max में 6.9-इंच का 1.5K LTPO फ्लैट OLED डिस्प्ले है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, 8000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1440Hz PWM रिफ्रेश सपोर्ट करता है। स्क्रीन सुरक्षा के लिए इसमें 2nd Gen Kunlun Glass दिया गया है। डिस्प्ले की रियल-लाइफ कलर और HDR परफॉर्मेंस इसे वीडियो और गेमिंग के लिए बिल्कुल आदर्श बनाती है। फोन का डिज़ाइन 8.25mm पतला और 239g वजन वाला है, जो प्रीमियम फील देता है।
Pura 80 Ultra में 6.8-इंच की 1276 x 2848 px रिज़ॉल्यूशन वाली स्क्रीन है, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ। इसमें पंच-होल कैमरा दिया गया है। डिस्प्ले भी शानदार है लेकिन Mate 80 Pro Max के LTPO OLED और 8000 निट्स पीक ब्राइटनेस के मुकाबले थोड़ा पीछे है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
Mate 80 Pro Max में Kirin 9030 Pro प्रोसेसर लगा है। यह फ्लैगशिप लेवल का चिपसेट है और गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हाई-एंड एप्लिकेशन पर बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। इसके साथ 6000mm² VC Cooling सिस्टम है, जो लंबे समय तक भारी गेमिंग या मल्टीटास्किंग करते समय भी फोन को ठंडा रखता है।
Pura 80 Ultra में Kirin 9020 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। यह भी बहुत तेज़ है और डेली यूज़ के लिए पर्याप्त है। हालांकि, भारी गेमिंग और प्रोफेशनल वीडियो एडिटिंग में यह Mate 80 Pro Max के जितना स्मूद परफॉर्म नहीं देगा।
मिलेगा शानदार कैमरा सेटअप
Huawei Mate 80 Pro Max का कैमरा सेटअप प्रो-फोटोग्राफी को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इसमें 50MP RYYB OIS मेन कैमरा (1/1.28″) 10-stop वेरिएबल अपर्चर, 40MP अल्ट्रा-वाइड, और दो Periscope लेंस (4x और 6.2x) शामिल हैं, जो 100x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करते हैं।
2nd Gen Red Maple Multispectral Sensor और 13MP फ्रंट + 3D ToF सेंसर से कलर, डिटेल और पोर्ट्रेट क्वालिटी शानदार होती है। XMAGE सिस्टम से इमेजिंग नेचुरल दिखती है। इसके मुकाबले Huawei Pura 80 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा है, लेकिन यह Mate 80 Pro Max के मल्टीपल पेरिस्कोप लेंस और मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर जितना एडवांस नहीं है।
सॉफ्टवेयर और कनेक्टिविटी
दोनों फोन HarmonyOS पर चलते हैं, लेकिन Mate 80 Pro Max HarmonyOS 6 के साथ आता है, जबकि Pura 80 Ultra HarmonyOS v5.1 पर। कनेक्टिविटी के मामले में दोनों में 5G, Wi-Fi, NFC, IR ब्लास्टर और ब्लूटूथ दिया गया है। Mate 80 Pro Max में अतिरिक्त सैटेलाइट कम्युनिकेशन और IP69/68 वाटर रेज़िस्टेंस भी है।
बैटरी और चार्जिंग फीचर्स
Huawei Mate 80 Pro Max में 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबी गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए पर्याप्त पावर देती है। यह 100W फास्ट चार्जिंग, 80W वायरलेस चार्जिंग और 18W रिवर्स वायर चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी जल्दी और सुविधाजनक तरीके से चार्ज होती है।
इसके मुकाबले Huawei Pura 80 Ultra में 5700mAh बैटरी है और यह भी 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। हालांकि, इसकी बैटरी 300mAh कम होने के कारण भारी यूज़ में थोड़ी जल्दी खत्म हो सकती है, लेकिन सामान्य इस्तेमाल के लिए यह भी भरोसेमंद है।
ये भी पढ़े ! लक्सरी डिज़ाइन और एडवांस फीचर्स के साथ आया Huawei Mate 80 RS, जानें डिटेल
