लक्सरी डिज़ाइन और एडवांस फीचर्स के साथ आया Huawei Mate 80 RS, जानें डिटेल

Huawei Mate 80 RS Ultimate: हुआवेई का Mate 80 RS Ultimate Design एक सुपर-प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जो शानदार 6.9-इंच OLED डिस्प्ले, शक्तिशाली Kirin 9030 Pro चिपसेट और एडवांस XMAGE कैमरा सिस्टम के साथ आता है। इसमें डुअल पेरिस्कोप लेंस, 6000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और सैटेलाइट कम्युनिकेशन जैसी हाई-टेक सुविधाएँ मिलती हैं। मजबूत डिज़ाइन, प्रीमियम बिल्ड और दमदार परफॉर्मेंस इसे टेक-लवर्स के लिए एक परफेक्ट विकल्प बनाते हैं।

8000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ जबरदस्त विज़ुअल क्वालिटी

Huawei Mate 80 RS में 6.9-इंच 1.5K LTPO फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2.5D पैनल का कॉम्बिनेशन है। यह डिस्प्ले 8000 निट्स पीक ब्राइटनेस तक जाता है, जो इसे दिन की तेज धूप में भी शानदार विज़िबिलिटी देता है। साथ ही इसमें 1440Hz PWM Dimming, BT.2020 Ultra-Wide Color Gamut और 3rd Gen Kunlun Glass का सपोर्ट देखने को मिलता है।

Huawei Mate 80 RS Ultimate Design
Huawei Mate 80 RS Ultimate Design

Huawei का नया पावरफुल चिपसेट

इस फोन में Huawei ने अपना Kirin 9030 Pro प्रोसेसर दिया है। यह चिपसेट परफॉर्मेंस, एआई प्रोसेसिंग और बैटरी एफिशिएंसी में पिछले जनरेशन की तुलना में बेहतर है। चाहे मल्टीटास्किंग हो, हैवी गेमिंग हो या हाई-एंड कैमरा प्रोसेसिंग यह फोन हर स्थिति में बेहद स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसमें VC Cooling सिस्टम (6000mm²+) और HarmonyOS 6 का सपोर्ट दिया गया है।

4 हाई-एंड सेंसर और XMAGE इमेजिंग टेक्नोलॉजी

फोटोग्राफी के लिए Huawei Mate 80 RS में XMAGE इमेजिंग सिस्टम, RYYB सेंसर और मल्टीस्पेक्ट्रल कैमरा टेक्नोलॉजी को जोड़ा है, जिससे फोटो-वीडियो की क्वालिटी नई ऊँचाइयों पर पहुंचती है। इसके रियर में 50MP RYYB मेन कैमरा, 50MP 4X Periscope Telephoto, 40MP Ultra-Wide कैमरा और 50MP 6.2X Periscope Telephoto लेंस दिया गया है। वही, सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 13MP Selfie कैमरा + 3D ToF सेंसर दिया गया है। 

6000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग फीचर्स

फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो हेवी यूज़ में भी आसानी से पूरा दिन निकाल देती है। साथ ही: 100W Wired Fast Charging, 80W Wireless Charging और 18W Reverse Wired Charging शामिल है। 

Huawei Mate 80 RS की कीमत

Huawei ने इसे 11999 Yuan में लॉन्च किया है, जो लगभग ₹1.40 लाख+ (चीन से भारत रूपांतरण के आधार पर) होता है। यह वेरिएंट 20GB RAM + 512GB स्टोरेज के साथ आता है।

Source

ये भी पढ़े ! Honor 500 Pro हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत 


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।