Huawei Nova Flip S: स्मार्टफोन ब्रांड Huawei ने अपने नए फ्लिप स्मार्टफोन Nova Flip S के फर्स्ट लुक का खुलासा कर दिया है। हालाँकि, कंपनी ने अभी तक इसके लांच डेट का ऐलान नहीं किया है। लेकिन, लीक रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी बहुत जल्द इस डिवाइस को मार्केट में पेश कर सकती है। कंपनी इस फ़ोन को मार्केट में Nova Flip के अपग्रेड वर्ज़न पर लांच करेगा। फिलहाल कंपनी ने इसके लुक, कीमत और स्टोरेज वैरियंट से पर्दा उठा दिया है, तो आइये इसके बारे में जानते है।

सामने आई Huawei Nova Flip S की पहली झलक?
Huawei का लांच से पहले अपने अपकमिंग फोल्डेबल फ़ोन Nova Flip S के लुक का खुलासा कर दिया है। खबरों की मानें तो इस फ़ोन का डिज़ाइन कॉम्पैक्ट और काफी है, जो प्रीमियम लुक पसंद करने वालों को आकर्षित करेगा। Huawei इस डिवाइस को मिड-प्राइस सेगमेंट में लॉन्च कर सकता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे खरीद सकें।
Huawei Nova Flip S के कीमत और स्टोरेज वेरिएंट्स
कंपनी ने इसके कीमत और स्टोरेज वैरियंट से भी पर्दा उठा दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसे कई स्टोरेज ऑप्शंस में पेश करेगा, जिसमे 256GB और 512GB वैरियंट भी शामिल है। इसके साथ ही फोन में दमदार प्रोसेसर और आकर्षक फोल्डेबल डिज़ाइन मिलने की उम्मीद है। कीमत की बात करें तो Huawei इस डिवाइस को मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा जाएगा।
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Huawei Nova Flip S को कई कलर्स ऑप्शन के साथ मार्केट में लाया जायेगा। इसमें Sakura Pink, Zero White, Sky Blue, Starry Black, Feather Sand Black और New Green शामिल है। कीमत की बात करें तो इस फ़ोन को लगभग 5,000 चीनी युआन यानी लगभग ₹62,000 अनुमानित कीमत पर लांच कर सकती है।
Huawei Nova Flip S के संभावित फीचर्स
अभी तक इसके फीचर्स को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। कई मीडिया रिपोर्ट का मानना है कि इस फ़ोन में 6.94-इंच LTP-OLED फोल्डेबल डिस्प्ले और 2.14-इंच OLED कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। दोनों ही डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी।

इसमें 50MP वाइड लेंस (OIS के साथ) और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। वही, सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 4K तक का सपोर्ट मिल सकता है। इसमें 4400mAh बैटरी, 66W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स चार्जिंग का फीचर्स दिया जायेगा।
कब होगा लांच?
Huawei Nova Flip S के लॉन्च डेट को लेकर आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को बहुत जल्द चुनिंदा गलोबल बाज़ारों मेंपेश किया जा सकता है।
Huawei Nova Flip S
— Tech_Voyager⚓ (@rajAnoop_) September 21, 2025
first look#Huawei #HuaweiNovaFlipS pic.twitter.com/3fVsAsBCze
ये भी पढ़े !
OPPO F31 Series की सेल शुरू, जानिए Pro और Pro+ मॉडल्स की कीमत और फीचर्स
Vivo Y50i हुआ लांच, जानें इसके फीचर्स और कीमत
Vivo V60 Lite 4G भारत में जल्द होगी लांच, जानें फीचर्स और कीमत