Huawei Pura 80: सैमसंग और वीवो को टक्कर देने के लिए अब Huawei भी भारत में अपना फ्लैगशिप सीरीज Huawei Pura 80 को लांच करने वाली है, जिसपर अभी काम चल रहा है। हालाँकि, कंपनी ने इस सीरीज को चीनी बाजार में लांच कर दिया है।
आज हम आपको सिर्फ इस सीरीज के एक मॉडल Huawei Pura 80 के बारे में जानकारी देने वाले है, जो भारत में आते ही धूम मचाएगा। अभी तक इसके फीचर्स और कीमत के बारे में सही जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, संभावित तौर पर इस फ़ोन में कई बेहतरीन फीचर्स दिए जा सकते है, जिसके बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे है, तो चलिए इसके बारे में जानते है।
भारत में कब आएगी Huawei Pura 80
जैसा कि हमने आपको बताया Huawei Pura 80 सीरीज को चीनी बाजार में कुछ दिन पहले ही लांच किया था। लेकिन, अब खबर आ रही है कि, कंपनी इस सीरीज को इंडिया में भी पेश करेगी। इस सीरीज को कब लांच किया जायेगा, इसकी जानकारी कंपनी ने अभी तक नहीं दिया है। लीक रिपोर्ट की मानें तो सितम्बर-अक्टूबर तक में इस फ़ोन को पेश किया जा सकता है।

Huawei Pura 80 में क्या होगा अलग
Huawei अभी HarmonyOS NEXT पर काम कर रही है, जो इस ब्रांड का अपना OS टेक्नोलॉजी रहने वाला है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज के सभी मॉडल में यूजर को Ark Engine का सपोर्ट देखने को मिलेगा, जो हाई पर्फोमन्स से लैस रहेगा। लेकिन, कपनी इस सीरीज में Android ऐप का सपोर्ट नहीं देगा। इसके बावजूद भी यह फ़ोन अच्छा रिपॉन्स प्रदान करेगा।
इस अपकमिंग फ़ोन में 6.6-इंच का फ्लैट OLED पैनल वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेज्युलेशन 1256 x 2760 पिक्सल हो सकता है। इस फ़ोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, 1440Hz high-frequency और 559 PPI का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। लीक की रिपोर्ट की मानें तो इसमें Kirin Chipset का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालाँकि, अभी तक इसके बारे में पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। वही, डाटा स्टोर करने के लिए इस फ़ोन में 12GB रैम और 256GB तक का इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़े ! अगले महीने लांच होगा OnePlus Nord CE 5 स्मार्टफोन, यहाँ जानें संभावित फीचर्स व कीमत
Category | Specification |
General | HarmonyOS v5.1 |
Display | 6.6 inches, 1256 x 2760 px, 120 Hz Display with Punch Hole |
Camera | 50 MP + 13 MP + 12 MP Triple Rear & 13 MP Front Camera |
Processor | Kirin, Octa Core Processor |
Connectivity | Dual Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi, NFC, IR Blaster |
Battery | 5600 mAh Battery with 66W Fast Charging |
Storage | 12 GB RAM, 256 GB inbuilt |
Expected Price | ₹69,990 |
कैमरा में मिलेगा जबरदस्त रिपॉन्स
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में अल्ट्रा लेवल का सेंसर देखने को मिलेगा, जिसमे 50MP का प्राइमरी कैमरा, 13MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 12MP टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। तीनो ही कैमरा में OIS का सपोर्ट देखने को मिलेगा। इसमें सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए 4K UHD तक का सपोर्ट मिल सकता है।
HarmonyOS 5.1 सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ आएगा ये डिवाइस
यह एक तरह का सॉफ्टवेयर अपडेट है, जिसका इस्तेमाल Huawei अपने डिवाइस को बेहतर बनाने के लिए करता है। हालाँकि, Huawei इस ऑपरेटिंग सिस्टम को हाल में पेश किया है, जिसे अब Huawei Pura 80 सीरीज के सभी मॉडल में किया जायेगा। कंपनी इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्ट टीवी और स्मार्ट घड़ियों में करेगा।
ये भी पढ़े ! 12GB रैम और Gen3 चिप के साथ जल्द लांच होगा OnePlus Ace 5 स्मार्टफोन, जानें डिटेल