iPhone Air VS Samsung S25: आज स्मार्टफोन की दुनियां दो फ्लैगशिप फ़ोन एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार है। दरअसल, एप्पल ने कुछ दिन पहले iPhone Air को लांच किया है, जो दिखने में काफी स्लिम और पतला है। इस फ़ोन का सीधा मुकाबला Samsung S25 से हो रहा है, जिसे मई 2025 में लांच किया गया था। अगर आप भी सोच रहे है कि कौनसा फ़ोन आपके लिए बेहतर होगा, तो इस कम्पेरिजन को जरूर समझें।
iPhone Air VS Samsung S25: डिस्ले
iPhone Air में 6.5 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेज्युलेशन 1260 x 2736 पिक्सल है। यह डिस्प्ले Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
Samsung S25 में 6.2 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह डिस्प्ले 1080 x 2340 रेज्युलेशन पिक्सल, HDR10+, 2600 nits तक पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन दिया गया है।

iPhone Air VS Samsung S25: प्रोसेसर
iPhone Air में A19 Pro चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है। यह प्रोसेसर 2-नैनोमीटर तकनीक पर बना है, जो यूजर को तगड़ा पर्फोमन्स पदान करेगा।
Samsung S25 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो 4.47 GHz तकनीक पर रन करता है। इसमें डाटा स्टोर करने के लिए 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
iPhone Air VS Samsung S25: बैटरी
iPhone 17 Air में 3149 mAh की बैटरी दिया गया है, जो 20W Wireless Charging और 4.5W Reverse Wireless Charging के साथ आता है।
वहीँ, Samsung S25 में 4000 mAh की बैटरी दिया गया है, जो 25W Fast Charging और 15W Wireless Charging फीचर्स से लैस है।
iPhone Air VS Samsung S25: AI फीचर्स
दोनों ही फ्लैगशिप फ़ोन में लगभग एक जैसा ही AI फीचर्स दिया गया है। इसमें System-wide writing tools, Live Translation, Smarter notifications, Image Playground, Clean Up, Memory movies, Visual Intelligence और Center Stage जैसी कई स्मार्ट फीचर्स शामिल है।
iPhone Air VS Samsung S25: कनेक्टिविटी फीचर्स और ऑपरेटिंग सिस्टम
दोनों ही डिवाइस में बेहतर कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, VoLTE, Bluetooth v6.0, WiFi, NFC और USB-C v2.0 चार्जिंग पोर्ट का सपोर्ट मिल जाता है। iPhone 17 Air को iOS v26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर लांच किया है। वहीँ, Samsung S25 को Android v15 पर उतारा है।
iPhone Air VS Samsung S25: कैमरा
iPhone Air में 48MP का सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसके माध्यम से शानदार फोटोज कैप्चर कर सकते है। वहीँ, सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फ़ोन के जरिये 4K @ 60 fps UHD तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते है।

Samsung S25 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिता गया है, जिसमे OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 10MP का माइक्रो लेंस दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फ़ोन के जरिये 4K @ 60 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते है।
iPhone Air VS Samsung S25: कितनी है कीमत
iPhone Air को तीन स्टोरेज वैरियंट में लांच किया है। इसके 256GB स्टोरेज की कीमत ₹1,19,900, 512GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत ₹1,39,900 और 1TB स्टोरेज वैरियंट की कीमत ₹1,59,900 रखा है।
वहीँ, Samsung S25 को भी तीन वैरियंट में उतारा है। इसके 12GB+128GB स्टोरेज की कीमत ₹65,999, 12GB+256GB स्टोरेज की कीमत ₹72,990 और 12GB+512GB स्टोरेज की कीमत ₹86,999 रखा गया है। ये सभी फ़ोन कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर देखने को मिल जायेगा।
ये भी पढ़े !
iQOO 13 vs Vivo X200 FE: किस फ्लैगशिप फ़ोन को खरीदना ज्यादा फायदेमंद रहेगा, कम्पेरिजन से समझें
Vivo X300 vs iPhone 16 Pro: किसे खरीदना रहेगा ज्यादा फायदेमंद, इस कम्पेरिजन से समझें
OnePlus 13 vs Pixel 10: कौनसा फ्लैगशिप स्मार्टफोन आपके लिए है बेहतर, इस कम्पेरिजन से समझें
