26 नवंबर को iQOO करेगा धमाका, 7000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite के साथ पेश करेगा तगड़ा फ़ोन

iQOO 15 Launch Date in India: iQOO 15 भारत में 26 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है और यह फोन जबरदस्त स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 6.85-इंच 2K 144Hz AMOLED डिस्प्ले, और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 7000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।

गेमर्स और क्रिएटर्स दोनों के लिए परफेक्ट

iQOO 15 में कंपनी ने 6.85 इंच का 2K Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले दिया है। यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव बेहद स्मूद बनता है। इसके ऊपर Anti-Reflective कोटिंग दी गई है, जिससे धूप में भी स्क्रीन क्लियर दिखाई देती है। यह पैनल न केवल ब्राइटनेस में आगे है, बल्कि इसमें 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 10-बिट कलर डेप्थ भी मिलती है।

Snapdragon 8 Elite Gen 5 + Q3 चिप के साथ मचाएगा धमाल

iQOO हमेशा से परफॉर्मेंस-केंद्रित ब्रांड रहा है, और इस बार भी कंपनी ने कोई समझौता नहीं किया है। iQOO 15 में नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर आधारित है। इसके साथ Q3 चिप भी जोड़ी गई है, जो फोन के थर्मल और GPU परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाती है। iQOO का कहना है कि यह चिप 2025 के किसी भी फ्लैगशिप गेम को “अल्ट्रा सेटिंग्स” पर आसानी से चला सकेगा।

मिलेगा कूलिंग सिस्टम का सपोर्ट

iQOO 15 में बड़ी वापर चेंबर कूलिंग सिस्टम दी गई है। यह गेमिंग के दौरान या 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करते समय फोन को ठंडा रखती है। इसमें हीट डिसिपेशन के लिए ग्रेफीन लेयर भी शामिल है, जिससे फोन लंबे समय तक स्थिर परफॉर्मेंस देता है।

iQOO 15 India Launch Date
iQOO 15 India Launch Date

ट्रिपल 50MP सेंसर के साथ अल्ट्रा-क्लियर फोटोग्राफी

iQOO 15 एक फ्लैगशिप कैमरा सेटअप के साथ आ रहा है, जिसमे 50MP Sony IMX921 VCS सेंसर (मुख्य कैमरा), 50MP Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50MP Sony IMX882 3x “W-Style” पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और सेल्फी के लिए 32MP Sony IMX480 सेंसर शामिल है।

7000mAh बैटरी और फ़ास्ट चार्जिंग का जबरदस्त कॉम्बिनेशन

iQOO 15 में 7000mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरियों में से एक है। साथ ही इसमें 100W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। कंपनी का दावा है कि 100W चार्जर से फोन सिर्फ 25 मिनट में 100% चार्ज हो जाएगा।

भारत में संभावित कीमत?

iQOO ने अभी भारत के लिए आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन चीन में इस फोन की शुरुआती कीमत लगभग ₹42,000 – ₹45,000 के बराबर है। भारत में iQOO 15 (12GB + 256GB) वेरिएंट की कीमत ₹46,999 – ₹49,999 के आसपास हो सकती है।

ये भी पढ़े !

Lava Shark 2: सिर्फ ₹6,750 में आया 50MP कैमरा, 8GB RAM और दमदार बैटरी वाला देसी स्मार्टफोन

Poco F8 Ultra: स्मार्टफोन्स की दुनिया में AI का नया बादशाह, अब फोटो से फिल्म तक सब कुछ करेगा AI

HMD Fusion 2: नए Smart Outfits और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ देगा नया अनुभव


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।