देसी ब्रांड कंपनी लावा ने अपना नया स्मार्टफोन Lava Agni 4 को भारत में लॉन्च कर दिया है और मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में नया दमदार विकल्प बन गया है। इसमें Dimensity 8350 प्रोसेसर, 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस देता है। फोन में 6.67″ 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP OIS कैमरा, 5000mAh बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग है। साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, IP64 रेटिंग, अल्युमिनियम फ्रेम और एक्शन बटन इसे टिकाऊ और प्रीमियम बनाते हैं।
डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी
Lava Agni 4 का डिजाइन प्रीमियम और आधुनिक है। फोन में अल्युमिनियम फ्रेम दिया गया है, जो इसे हल्का होने के साथ-साथ मजबूत बनाता है। इसके अलावा, फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और हल्की बारिश से सुरक्षित रखता है।
फोन में एक एक्शन बटन भी मौजूद है, जिसे यूज़र अपनी जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं। इस फीचर की मदद से आप शॉर्टकट्स, ऐप लॉन्च या अन्य फंक्शन आसानी से एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा, X-axis linear motor वाइब्रेशन अनुभव को और बेहतर बनाता है।

Lava Agni 4 के स्पेसिफिकेशन्स
Lava Agni 4 में 6.67 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी रेज़ॉल्यूशन 1220 x 2712 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो यूज़र इंटरफेस को स्मूथ और गेमिंग अनुभव को फ़्लूइड बनाता है।
गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन (GG5) डिस्प्ले की सुरक्षा करता है, जिससे स्क्रैच और सामान्य टूट-फूट से सुरक्षा मिलती है। इस डिस्प्ले की ब्राइटनेस और कलर एक्यूरेसी वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और मल्टीमीडिया कंजम्पशन के लिए आदर्श है।
गेमिंग के लिए Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए सक्षम है। साथ ही, 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज फोन की स्पीड और डेटा प्रोसेसिंग को अत्यधिक तेज़ बनाते हैं। इस प्रोसेसर की मदद से यूज़र्स हाई-एंड गेम्स खेल सकते हैं, बड़े ऐप्स और मल्टीटास्किंग आसानी से कर सकते हैं।
इसका 50MP मुख्य कैमरा OIS (Optical Image Stabilization) के साथ आता है, जिससे स्थिर और क्लियर फोटो क्लिक करना आसान होता है। साथ में 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इसका मतलब है कि आप लैंडस्केप, ग्रुप फोटो और पोर्ट्रेट सेल्फी को आसानी से क्लिक कर सकते हैं।
पावर बैकअप के लिए इस डिवाइस में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो एक दिन से अधिक का बैकअप आसानी से दे सकती है। इस बैटरी के साथ 66W फास्ट चार्जिंग भी दी गई है, जो फोन को जल्दी चार्ज कर देती है। यह फोन Android 15 पर चलता है और Lava का 3+4 अपडेट पॉलिसी इसे सुरक्षित और अप-टू-डेट बनाती है। इसका मतलब है कि यूज़र्स को तीन साल तक OS अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे।
Lava Agni 4 की कीमत और वैरियंट
इस फोन की कीमत ₹24,999 रखी गई है और फिलहाल बैंक कार्ड डिस्काउंट के रूप में ₹2,000 की पेशकश भी उपलब्ध है। यह कीमत इसे मिड-रेंज सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनाती है।
ये भी पढ़े ! 200MP पेरिस्कोप कैमरा और Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ Realme GT 8 Pro भारत में लांच, जानें कीमत
