Lava Agni 4 भारत में 24,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है, जो 8GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 8350 चिपसेट और 50MP OIS कैमरा दिया गया है। 66W फास्ट चार्जिंग से बैटरी सिर्फ 19 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाती है। स्टॉक Android 15 और तीन बड़े OS अपडेट्स इसे भविष्य के लिए सुरक्षित विकल्प बनाते हैं।
जबरदस्त डिजाइन और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी
Lava Agni 4 सिर्फ फीचर्स में ही नहीं, बल्कि डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी में भी काफी प्रीमियम महसूस होता है। फोन में अल्यूमिनियम अलॉय फ्रेम, 1.7mm के यूनिफॉर्म बेज़ल्स, मैट AG ग्लास बैक और सुपर एंटी-ड्रॉप डायमंड फ्रेम दिया गया है, जो इसे मजबूत बनाता है। इसके अलावा, फोन में IP64 रेटिंग भी है, जो इसे धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रखती है।
120Hz AMOLED और 2400 निट्स ब्राइटनेस
Lava Agni 4 में 6.67-इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन काफी स्मूद, रिच और वाइब्रेंट है। इसमें 2400 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे धूप में भी यह आसानी से पढ़ा जा सकता है। इसके अलावा, 446 PPI की हाई-डेन्सिटी स्क्रीन कंटेंट को शार्प और क्रिस्प दिखाती है। Gorilla Glass प्रोटेक्शन और मजबूत फ्रेम डिस्प्ले को डैमेज से बचाते हैं।

MediaTek Dimensity 8350 और LPDDR5X RAM
Lava Agni 4 में MediaTek का नया Dimensity 8350 चिपसेट दिया गया है, जो परफॉर्मेंस और एफ़िशिएंसी दोनों में बेहतर है। फोन में 8GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 स्टोरेज दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसका AnTuTu v10 स्कोर 1.4 मिलियन से ज्यादा जाता है। साथ ही, इसमें 4300mm² VC Liquid Cooling सिस्टम दिया गया है, जो लंबे समय तक गेमिंग और हैवी मल्टीटास्किंग में तापमान नियंत्रित रखता है।
50MP OIS सेंसर के साथ 4K 60fps वीडियो
कैमरा विभाग में Lava Agni 4 काफी मजबूत है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP OIS मेन कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है। OIS के साथ आने वाला मेन कैमरा फोटो और वीडियो दोनों में स्टेबल और शार्प आउटपुट देता है। फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका 4K 60fps वीडियो सपोर्ट है। फ्रंट की बात करें तो इसमें 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो हाई-क्वालिटी फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए बेहतरीन है।
बैटरी और चार्जिंग फीचर्स
Lava Agni 4 में 5000mAh बैटरी है, जो 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी सिर्फ 19 मिनट में 50% चार्ज हो जाती है। यह स्मार्टफोन स्टॉक Android 15 पर चलता है। फोन में कोई ब्लोटवेयर नहीं है, और इंटरफेस बिल्कुल क्लीन और स्मूद है। कंपनी ने 3 मेजर OS अपडेट्स और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है। इस रेंज में इतने लंबे अपडेट्स की गारंटी देना एक बड़ी बात है।
कीमत और लॉन्च ऑफर
Lava Agni 4 की भारत में कीमत ₹24,999 रखी गई है, और यह कीमत फोन के 8GB RAM + 256GB UFS 4.0 स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक Amazon पर क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो उन्हें ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर के बाद फोन की कीमत ₹22,999 रह जाती है, जो इस सेगमेंट के मुकाबले काफी आकर्षक है। फोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू हो चुकी है।
ये भी पढ़े ! 50MP Sony कैमरा और 2 दिन की बैटरी लाइफ के साथ धूम मचाने आया Moto G57 Power 5G फ़ोन
