IPS डिस्प्ले और 7040mAh बैटरी के साथ Lenovo Idea Tab भारत में हुआ लांच, कीमत 20 हज़ार से कम  

Lenovo Idea Tab: अगर आप भी 20,000 रूपए के बजट में एक नया टेबलेट लेने की सोच रहे है तो Lenovo Idea Tab आपके लिए एक अच्छा विकल्प बन सकता है। कंपनी ने इस टेबलेट को भारत में 7 अगस्त 2025 को पेश किया है। यह टेबलेट आपके लिए वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है। इस डिवाइस में 11 inch का IPS डिस्प्ले और 7040mAh की दमदार दिया गया गया है। अगर आप ऑफिस वर्क, पढ़ाई या मूवी के लिए नया टेबलेट चाहते है तो इसके बारे में जरूर जाने। 

Lenovo Idea Tab Features
Lenovo Idea Tab Features

Lenovo Idea Tab के स्पेसिफिकेशन्स

लेनोवो के इस मिडरेंज इस टैबलेट में 11 इंच की 2.5K रेज्युलेशन वाला डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले आपको 90Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट प्रदान करेगा। साथ ही, इस डिस्प्ले में 5000 nits तक की कलरफुल पिक ब्राइटनेस शामिल है। 

इसमें डाटा स्टोर करने के लिए 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट देखने को मिल जाता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो 2.4 GHz तकनीक के साथ आता है। 

काम चलाने के लिए इस टेबलेट में 8MP का रियर कैमरा सेटअप और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया हैं। इस डिवाइस में वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए कोई ऑप्शन नहीं दिया हैं। अगर आपको म्यूजिक सुनने का शोक है तो इसमें Dolby Atmos के साथ क्वाड स्पीकर्स मिलते है, जो बेहतरीन साउंड क्विलटी प्रदान करता हैं। 

कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें Wi-Fi और Bluetooth का फीचर्स दिया गया है। इसमें कई तरह के AI फीचर्स भी देखने को मिलेंगे, जिसमे Circle to Search शामिल है। पावर बैकअप के लिए इस डिवाइस में 7040mAh की दमदार बैटरी दिया गया है, जो 20W फ़ास्ट चार्जर से लैस है। 

Lenovo Idea Tab Price
Lenovo Idea Tab Price

Lenovo Idea Tab की कीमत

Lenovo Idea Tab Tablet को भारत में दो स्टोरेज वैरियंट के साथ लांच किया  है,जिसमे 8GB+256GB+Wi-Fi की कीमत ₹17,999 और 8GB+256GB+5G की कीमत ₹20,999 है। इस टेबलेट को सिंगल Luna Grey कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध किया है।  इस टेबलेट को आप Flipkart और Amazon के साथ-साथ Lenovo की वेबसाइट से भी खरीदारी कर सकते है।

ये भी पढ़े !

BIS सर्टिफकेशन पर लिस्ट हुआ Samsung Galaxy Tab 11 Ultra, भारत में जल्द देगा दस्तक

Samsung Galaxy Tab S10 Lite हुआ BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट, मिलेगा 11 इंच का शानदार डिस्प्ले

Samsung Galaxy Tab S11 Ultra कब होगा लांच, जानें लीक फीचर्स व कीमत


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।