Motorola XT2601-1, जिसे Motorola Edge 70 के नाम से जाना जा रहा है। इस डिवाइस को अभी हाल ही में Geekbench पर लिस्ट किया गया है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें Snapdragon 7 Gen 4 SoC, Adreno 722 GPU, और 12GB RAM मिलेगा। प्रोसेसर की कॉन्फ़िगरेशन में तीन कोर 1.84GHz पर, चार कोर 2.40GHz पर और एक हाई-परफॉर्मेंस कोर 2.80GHz पर चलेगा। यह डिवाइस Android 16 पर आधारित होगा और हाई परफॉर्मेंस, स्मूद गेमिंग और मल्टीटास्किंग अनुभव प्रदान करेगा।
Geekbench पर लिस्ट हुआ Moto Edge 70 स्मार्टफोन
Motorola अपने अपकमिंग मॉडल Motorola XT2601-1 यानी Moto Edge 70 को Geekbench पर स्पॉट कर दिया है। यह लीक स्मार्टफोन हार्डवेयर और परफॉर्मेंस की पहली झलक देता है। Geekbench लिस्टिंग के अनुसार, यह डिवाइस Snapdragon 7 Gen 4 SoC, 12GB RAM, और Android 16 के साथ आ सकता है। इसके अलावा, फोन में Adreno 722 GPU होगा, जो ग्राफिक्स और गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए जिम्मेदार रहेगा।

गेमर्स के लिए मिसाल बनेगा Moto Edge 70 स्मार्टफोन
जहां तक डिज़ाइन की बात है, Motorola XT2601-1 अपने मिड-रेंज Moto Edge सीरीज़ के डिज़ाइन पैटर्न का पालन कर सकता है। फोन में पतला और हल्का डिज़ाइन हो सकता है। इसके किनारे फुल स्क्रीन डिस्प्ले के लिए हल्के फ्लैट होंगे।
Motorola XT2601-1 में Adreno 722 GPU मिलेगा, जो ग्राफिक्स रेंडरिंग और गेमिंग के लिए जिम्मेदार होगा। इस GPU की मदद से हाई-रेजोल्यूशन गेम्स, 3D ग्राफिक्स और मल्टीमीडिया ऐप्स स्मूदली चलेंगे। Adreno 722 पुराने GPUs की तुलना में बेहतर फ्रेम रेट और लो लेटेंसी प्रदान करता है, जिससे गेमिंग एक्सपीरियंस प्रोफेशनल लेवल का महसूस होगा।
Geekbench लिस्टिंग में Motorola XT2601-1 में 12GB RAM का जिक्र है। इतनी बड़ी रैम मिड-रेंज स्मार्टफोन के लिए काफी प्रभावशाली है। साथ ही, इस फ़ोन में Android 16 दिया जाएगा। यह एंड्रॉइड का लेटेस्ट वर्ज़न है और इसमें कई नई AI फीचर्स, प्राइवेसी ऑप्टिमाइजेशन और स्मूद UI एनिमेशन मिलेंगे।
Moto Edge सीरीज़ में अक्सर ग्लॉसी फिनिश और प्रीमियम लुक मिलता है, इसलिए XT2601-1 भी स्टाइलिश और प्रैक्टिकल डिज़ाइन के साथ आ सकता है। हालांकि Geekbench में बैटरी की जानकारी नहीं है, मिड-रेंज Moto Edge फोन में आमतौर पर 4500–5000mAh बैटरी दी जाती है। Motorola अपने फ्लैगशिप और मिड-रेंज फोन में तेज़ चार्जिंग सपोर्ट देती है।
ये भी पढ़े !
Geekbench और TUV सर्टिफिकेशन पर नज़र आया Realme C85 5G, मार्केट में जल्द करेगा एंट्री
200MP कैमरे के साथ Vivo Y500 Pro नवंबर में करेगा एंट्री, जानें डिटेल