Moto G57 और G57 Power एक साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Moto G57 and G57 Power: मोटोरोला ने यूरोप में अपने नए स्मार्टफोन Moto G57 और Moto G57 Power पेश कर दिया हैं। दोनों ही फोन में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर, 6.72 इंच का 120Hz डिस्प्ले, 50MP Sony LYTIA कैमरा और Android 16 का सपोर्ट मिलता है। G57 Power में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि G57 में 5200mAh बैटरी है। दोनों फोन 30W फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं और मिड-रेंज सेगमेंट में बेहतरीन परफॉर्मेंस देने का दावा करते हैं।

डिज़ाइन और डिस्प्ले

Moto G57 और G57 Power दोनों ही फोनों में 6.72 इंच का बड़ा Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 2400×1080 पिक्सल रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह डिस्प्ले स्मूद स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। फोन का डिज़ाइन स्लीक और मॉडर्न है, जिसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP64 रेटिंग दी गई है, जो डिवाइस को की छींटों और धूल से सुरक्षित रखेगा । 

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

दोनों डिवाइसेज़ में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर 6nm पर आधारित है। इसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है, जो ऐप्स को तेज़ी से लोड करने और गेम्स को स्मूद चलाने में मदद करती है।

Moto G57 and G57 Power Price
Moto G57 and G57 Power Price

मिलेगा जबरदस्त कैमरा सेटअप

Moto G57 सीरीज़ में Sony के LYTIA 600 सेंसर वाला 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। साथ ही 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो डेप्थ और लैंडस्केप शॉट्स में अच्छा रिज़ल्ट देता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

बैटरी और चार्जिंग फीचर्स

Moto G57 की बैटरी 5200mAh की है, जबकि G57 Power मॉडल में 7000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। दोनों ही फोन 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है। 

सॉफ्टवेयर और फीचर्स

Moto G57 सीरीज़ Android 16 पर आधारित क्लीन और स्टॉक जैसा यूज़र इंटरफेस लेकर आती है। मोटोरोला का यूआई बिना किसी अतिरिक्त ब्लोटवेयर के आता है, जिससे उपयोगकर्ता को स्मूद और तेज़ अनुभव मिलता है। कंपनी ने सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, और ThinkShield सिक्योरिटी जैसे फीचर भी जोड़े हैं।

कीमत और उपलब्धता

Moto G57 और G57 Power दोनों ही यूरोप में लॉन्च हो चुके हैं। Moto G57 (8GB + 256GB) की कीमत €249 (लगभग ₹25,318) और Moto G57 Power (8GB + 256GB) की कीमत €279 (लगभग ₹28,370) रखी गई हैं। भारत में इसकी लांच डेट की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह फोन बहुत जल्द भारतीय बाजार में भी पेश किए जाएंगे।

ये भी पढ़े !

Tecno Spark Go 5G का नया Bikaner Red एडिशन हुआ भारत में लॉन्च, जानें कीमत


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।