इस दिन शुरू होगी Moto G67 Power 5G की पहली सेल, इन प्रीमियम फीचर्स के साथ मचाएगा धमाल

Moto G67 Power 5G First Sale: मोटोरोला का बजट स्मार्टफोन Moto G67 Power 5G भारतीय बाजार में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फ़ोन में 7000mAh की बैटरी, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर और 24GB तक रैम जैसे कई दमदार फीचर्स देखने को मिलते हैं। ₹14,999 की शुरुआती कीमत में यह फोन शानदार परफॉर्मेंस, 4K कैमरा, Dolby Atmos साउंड और प्रीमियम वेगन लेदर डिजाइन के साथ आता है। 12 नवंबर से इसकी पहली सेल फ्लिपकार्ट और मोटोरोला की वेबसाइट पर होगी।

Moto G67 Power 5G के स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 6.7 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका रेजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सेल है, और 391 PPI की पिक्सेल डेंसिटी इसे शार्प विजुअल एक्सपीरियंस देती है।

मोटोरोला ने डिस्प्ले को Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया है, जिससे यह स्क्रैच और झटकों से सुरक्षित रहता है।इसके अलावा, फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP64 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 (4nm) चिपसेट दिया गया है। यह एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जिसकी टॉप क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। 

फोन में 8GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। खास बात यह है कि इसमें RAM Boost फीचर भी है, जिससे वर्चुअल रैम बढ़ाकर आप इसे 24GB तक इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी मल्टीटास्किंग, गेमिंग और ऐप स्विचिंग सब कुछ बहुत तेजी से होता है।

यह फोन Android 15 पर आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी ने वादा किया है कि फोन को भविष्य में Android 16 अपडेट मिलेगा और साथ ही तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स भी दिए जाएंगे। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमे 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2-in-1 फ्लिकर सेंसर शामिल है।

Moto G67 Power 5G Price and Discount
Moto G67 Power 5G Price and Discount

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो होल-पंच डिस्प्ले में फिट है। सभी कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं और साथ ही डुअल कैप्चर, नाइट विजन, स्लो मोशन, टाइमलैप्स, और गूगल लेंस जैसे मोड्स भी उपलब्ध हैं।

फोन में स्टीरियो स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो Dolby Atmos ऑडियो टेक्नोलॉजी से लैस है। इससे साउंड क्वालिटी और भी इमर्सिव हो जाती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है।

Moto G67 Power 5G की कीमत और पहली सेल

Moto G67 Power 5G की पहली सेल भारत में 12 नवंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इस फोन को Flipkart और Motorola India की आधिकारिक वेबसाइट दोनों प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकेंगे। पहली सेल के दौरान कंपनी खास लॉन्च ऑफर्स भी देने वाली है, जिसके तहत फोन के बेस वेरिएंट (8GB + 128GB) की कीमत ₹15,999 की जगह ₹14,999 रखी गई है। यानी शुरुआती खरीदारों को ₹1,000 का सीधा डिस्काउंट मिलेगा।

भारत में Moto G67 Power 5G की शुरुआती कीमत ₹15,999 रखी गई है, लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत इसका बेस वेरिएंट (8GB RAM + 128GB स्टोरेज) केवल ₹14,999 में खरीदा जा सकता है। कंपनी जल्द ही इसका दूसरा वेरिएंट (8GB RAM + 256GB स्टोरेज) भी उपलब्ध कराएगी।

यह फोन तीन आकर्षक कलर ऑप्शन Pantone Parachute Purple, Pantone Blue Curaçao और Pantone Cilantro Green में उपलब्ध होगा। तीनों कलर वेरिएंट्स प्रीमियम वेगन लेदर फिनिश के साथ आते हैं, जो इसे एक अलग और शानदार लुक देते हैं।

Source

ये भी पढ़े !

Moto G57 और G57 Power एक साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।