Motorola का धांसू फोन! 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ 5 नवंबर को होगा लॉन्च

मोटोरोला अपने नए डिवाइस Moto G67 Power को भारत में लॉन्च 5 नवम्बर को पेश करेगा। इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच FHD+ 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर, और 50MP OIS कैमरा दिया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7000mAh की बैटरी है, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। यह डिवाइस Android 15 पर चलेगा, तो आइये इसके बारे में जानते है।

7000mAh बैटरी वाला तगड़ा स्मार्टफोन

Moto G67 Power का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका 7000mAh बैटरी पैक है, जो 2 दिन तक आराम से चल जाएगा, चाहे आप सोशल मीडिया यूज़ करें, गेम खेलें या वीडियो देखें। कंपनी ने इसमें 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है, जो इतनी बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज करने में मदद करेगा। Motorola अपनी चार्जिंग ऑप्टिमाइजेशन को लेकर काफी सुधार कर रही है।

Moto G67 Power Battery
Moto G67 Power Battery

Moto G67 Power के लीक स्पेसिफिकेशन्स

Moto G67 Power में 6.72 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। मोटरोला ने इस बार एक फ्लैट डिस्प्ले डिजाइन अपनाया है, जो देखने में काफी मॉडर्न लगता है। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रोलिंग, गेमिंग और सोशल मीडिया इस्तेमाल काफी स्मूद रहेगा।

इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm आर्किटेक्चर पर बना है। यह चिपसेट पावर एफिशिएंसी और स्मूद मल्टीटास्किंग दोनों के लिए जाना जाता है। Snapdragon 7 सीरीज़ का यह नया प्रोसेसर मिड-रेंज से ऊपर का परफॉर्मेंस देता है, जिससे गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और ऐप स्विचिंग जैसे काम बिना किसी लैग के हो सकेंगे।

कैमरा के मामले में Moto G67 Power में 50MP का प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसमें OIS (Optical Image Stabilization) का सपोर्ट है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलेगा, जिससे वाइड एंगल शॉट्स लिए जा सकेंगे। फ्रंट कैमरा 32MP का है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए बढ़िया रिज़ल्ट देगा।

Moto G67 Power Android 15 पर काम करेगा, और इसमें Motorola का My UX इंटरफेस मिलेगा। Motorola का UI लगभग स्टॉक एंड्रॉयड जैसा होता है। Motorola आमतौर पर अपने फोनों को 2 साल के OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देती है, इसलिए लंबे समय तक यह फोन भरोसेमंद रहेगा।

कब होगा लांच?

Motorola अपने नए स्मार्टफोन Moto G67 Power 5G को भारत में 5 नवंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा की है, और फोन के लिए Flipkart पर एक माइक्रो वेबसाइट भी लाइव कर दी गई है।

ये भी पढ़े !

यूरोप में लॉन्च से पहले Oppo Find X9 Series की कीमत लीक, जानें इसके जबरदस्त फीचर्स

Huawei Mate 80 Series: अब हर मॉडल में मिलेगा 3D फेस अनलॉक और जबरदस्त पावर

Galaxy S26 Plus: आने वाला Samsung का नया सुपरफास्ट पावरहाउस स्मार्टफोन, जानें डिटेल


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।