Moto Pad 60 Neo Offer: भारत में बजट टैबलेट की मांग लगातार बढ़ रही है। चाहे स्टूडेंट्स हों, ऑफिस वर्कर्स या फिर OTT एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले लोग, सभी को एक ऐसा टैबलेट चाहिए जो कीमत में किफायती हो और फीचर्स भी दमदार हों।
इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए Motorola ने भारत में अपना नया टैबलेट Moto Pad 60 Neo लॉन्च किया है। कंपनी ने इस टैबलेट को ₹17,999 में लांच किया है। लेकिन, अभी खरीदारी करने पर ₹5,000 की भारी बचत कर सकते है। लेकिन, ध्यान रहे यह ऑफर लिमिटेड है।

Moto Pad 60 Neo पर मिल रहा 5,000 रूपए का तगड़ा डिस्काउंट
अगर आप एक स्टूडेंट्स, ऑफिस वर्कर्स या फिर OTT एंटरटेनमेंट यूजर है तो अपने जरुरत को पूरा करने के लिए किफायती दाम में नया टेबलेट खरीदने की सोच रहे है तो Moto Pad 60 Neo आपके लिए बेस्ट विकल्प साबित होगा।
कंपनी ने इस टेबलेट को पिछले सप्ताह ही भारत में लांच किया है। इस टेबलेट के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत ₹17,999 रखी गई है। लेकिन लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी इसे केवल ₹12,999 में खरीद सकते है। यानी इस ऑफर डील में सीधे ₹5,000 का फायदा उठा सकते है।
Moto Pad 60 Neo के फीचर्स
डिजाइन के मामले में टैबलेट सिंपल और प्रीमियम लगता है। पतले बेज़ल और हल्के वजन के कारण इसे पकड़ना और लंबे समय तक इस्तेमाल करना आसान है। Moto Pad 60 Neo में 11 इंच का IPS डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेज़ोल्यूशन 1600 x 2560 पिक्सल है और पिक्सल डेनसिटी लगभग 274 ppi आती है। ये डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग स्मूद और वीडियो/गेमिंग का अनुभव बेहतर होता है।
इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। यह एक ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4 GHz तक जाती है। यह चिपसेट 4G और 5G दोनों नेटवर्क को सपोर्ट करता है। वहीँ, डाटा स्टोर करने के लिए 8GB RAM और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिल जाता है। इसके इंटरनल स्टोरेज को डेडिकेटेड माइक्रोSD कार्ड के जरिये 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Moto Pad 60 Neo में अच्छा बेसिक कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके रियर में 8MP का प्राइमरी कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इस डिवाइस में 7040mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप दे सकती हैं। चार्जिंग के लिए इसमें 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
ये भी पढ़े !
जाने भारत में Samsung Galaxy Tab A11 की कीमत, AI फीचर्स व लांच डेट – सब कुछ
भारत में धूम मचाने आया Galaxy Tab S10 Lite, जानें सभी वेरिएंट की कीमत
Xiaomi Pad 8 Pro गीकबेंच सर्टिफिकेशन पर हुआ लिस्ट, जानें कब होगी लॉन्चिंग
