Moto X70 Air लॉन्च से पहले ही कीमत लीक! मिलेगा 12GB रैम और 68W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट

Moto X70 Air Price Leak: Motorola का नया स्मार्टफोन Moto X70 Air, 31 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होने जा रहा है। यह फोन 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट, 4800mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। इसमें 6.7 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसका डिज़ाइन बेहद स्लिम है जिसकी मोटाई सिर्फ 5.99mm बताई गई है। ग्लोबल स्तर पर यह फोन 5 नवंबर को लॉन्च होगा और इसे मिड-रेंज फ्लैगशिप कहा जा रहा है।

Moto X70 Air की कीमत और वेरिएंट्स लीक

Moto X70 Air को चीन में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जायेगा, जिसमे 12GB + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 2,599 युआन (लगभग ₹29,000–₹30,000) और 12GB + 512GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 2,899 युआन (लगभग ₹33,000–₹34,000) रखा गया है।

फोन के प्री-ऑर्डर्स Lenovo Mall और JD.com पर पहले ही शुरू हो चुके हैं। इसे तीन कलर Gadget Grey, Lily Pad, और Bronze Green में लांच किया जायेगा। खास बात यह है कि Moto X70 Air, दरअसल Motorola Edge 70 का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसे कंपनी चीन के बाहर इसी नाम से लॉन्च करेगी।

Moto X70 Air Price
Moto X70 Air Price

Moto X70 Air में मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

Moto X70 Air में 6.7 इंच का शानदार pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1.5K (1,220 × 2,712 पिक्सल) है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग बेहद स्मूद लगती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। यह डिस्प्ले Pantone Certified है और इसमें SGS Eye-Care Protection भी दी गई है ताकि आंखों पर कम असर पड़े।

Moto X70 Air में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बना है। इसमें 12GB LPDDR5 रैम और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज का ऑप्शन है। बेहतर कूलिंग के लिए फोन में 3D वेपर चैम्बर सिस्टम दिया गया है ताकि भारी गेमिंग या मल्टी-टास्किंग के दौरान फोन गर्म न हो।

यह फोन Android 16 पर चलता है, जिससे यूज़र्स को लेटेस्ट फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे। यह परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड फोन है जो गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और मल्टी-एप यूज़ में बढ़िया प्रदर्शन करेगा। फोन में 4800mAh की बैटरी दी गई है जो पूरे दिन आराम से चल सकती है।

इसमें 68W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी गई है जिससे फोन कुछ ही मिनटों में 50% तक चार्ज हो सकता है। साथ ही 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जो इस प्राइस सेगमेंट में इसे और खास बनाता है। Moto X70 Air में ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमे 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP फ्रंट कैमरा शामिल है।

लॉन्च डेट और उपलब्धता

Moto X70 Air को चीन में 31 अक्टूबर 2025 को पेश किया जायेगा। वही, गलोबल बाजार में इसकी लॉन्चिंग 5 नवंबर 2025 को किया जायेगा। कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि इसे नवंबर के आखिर या दिसंबर 2025 तक भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा।

ये भी पढ़े !

Oppo का अगला धमाका, Find X9 Ultra बनेगा बैटरी किंग, जानें पूरी डिटेल

Nothing Phone 3a को मिला Nothing OS 4.0 अपडेट, अब कैमरा और लॉक स्क्रीन होंगे और भी दमदार

iPhone Air को टक्कर देने आ रहा Huawei Mate 70 Air अल्ट्रा-थिन स्मार्टफोन, जानें कब होगा लांच?


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।