12,999 में लांच होगा Motorola G57 Power, फीचर्स हुए लीक

Motorola G57 Power अपने बजट सेगमेंट में एक पावरफुल स्मार्टफोन के रूप में सामने आ रहा है। इसमें 6.72-इंच 120Hz FHD+ डिस्प्ले, Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट और 50MP LYTIA 600 कैमरा सेटअप की उम्मीद है। 

7000mAh की बड़ी बैटरी इसे लंबी अवधि का साथी बनाती है। साथ ही Android 16, IP64 रेटिंग और ₹12,999 की संभावित कीमत इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। यह फोन कम दाम में दमदार परफॉर्मेंस देने का लक्ष्य रखता है।

बजट में बड़ा डिस्प्ले और स्मूद अनुभव

इस फोन में 6.72-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। 120Hz डिस्प्ले आमतौर पर ₹15,000 से ऊपर की रेंज में देखने को मिलता है, इसलिए यह फीचर G57 Power को गेमिंग और मल्टीमीडिया उपयोग के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। FHD+ रिजॉल्यूशन के कारण वीडियो, सोशल मीडिया कंटेंट और ब्राउज़िंग एकदम शार्प और क्लियर दिखेंगे। 

गेमर्स को मिलेगा Snapdragon 6s Gen 4 चिप का सपोर्ट

Motorola G57 Power में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर का इस्तेमाल किए जाने का दावा किया गया है। यह चिपसेट 4G/5G एंट्री-लेवल सेगमेंट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। प्रदर्शन की बात करें तो यह चिप रोज़मर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, ब्राउज़िंग, नॉर्मल गेमिंग और मल्टीटास्किंग में अच्छा परफॉर्म कर सकती है।

Motorola G57 Power Price in India
Motorola G57 Power Price in India

बजट में सोनी LYTIA सेंसर का तड़का

Motorola G57 Power में खास तौर पर 50MP Sony LYTIA 600 सेंसर दिया जा सकता है, जो इस रेंज में एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है। LYTIA सेंसर अपनी कलर एक्यूरेसी, लो-लाइट परफॉर्मेंस और नाइट फोटोग्राफी में बेहतर परिणाम देने के लिए जाना जाता है। इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिलने की उम्मीद है, जो बजट सेगमेंट में कम ही फोन देते हैं। वही, फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

मिलेगा 7000mAh की दमदार बैटरी

Motorola G57 Power की सबसे बड़ी खूबियों इसकी 7000mAh बैटरी है। वही, डिवाइस को चार्ज करने के लिए 20W–33W चार्जिंग फीचर्स को शामिल कर सकता है। Motorola G57 Power में आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 16 मिलने की चर्चा है। यह इसे अपने सेगमेंट में बेहद खास बनाता हैं। मोटोरोला का UI लगभग स्टॉक Android जैसा रहता है, इसलिए फोन में ब्लोटवेयर की समस्या भी नहीं होगी। यह G-सीरीज़ की बड़ी ताकत है।

कितनी होगी कीमत?

लीक के अनुसार Motorola G57 Power की भारतीय कीमत ₹12,999 रखी जा सकती है। अगर यह प्राइस सही निकलता है, तो फोन सीधे तौर पर बजट सेगमेंट में Redmi, Realme, Infinix और Poco जैसे ब्रांड्स को टक्कर देगा।

ये भी पढ़े ! Lava Agni 4 भारत में लॉन्च, जानें इसके दमदार फीचर्स और कीमत


Vishal Kumar

Vishal Kumar एक अनुभवी टेक लेखक और स्मार्टफोन एक्सपर्ट हैं, जिन्हें मोबाइल, स्मार्ट गैजेट्स, टेक्नोलॉजी, AI-सक्षम डिवाइसेज और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की गहरी समझ है। पिछले 7 वर्षों से Vishal लगातार टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरों, रिव्यूज़ और एनालिसिस को एकदम आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने का काम कर रहे हैं। Vishal का मानना है कि तकनीक को केवल एक्सपर्ट्स की चीज़ न मानकर, आम यूजर की जरूरत के मुताबिक समझना और समझाना चाहिए। यही कारण है कि वे अपने लेखों में केवल स्पेसिफिकेशन या फीचर्स नहीं, बल्कि यूज़र एक्सपीरियंस, वैल्यू फॉर मनी और लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस पर ज़ोर देते हैं।