NEXT-जनरेशन के फ्लैगशिप फोन होंगे और भी महंगे, तैयार रहिए जेब ढीली करने को

2025-2026 में फ्लैगशिप स्मार्टफोन मार्केट में दामों में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। Realme GT 8 Pro, OnePlus 15, iQOO 15 और Oppo Find X9 सीरीज़ की कीमतें ₹60,000 से ₹1.05 लाख तक पहुंच सकती हैं। नए Snapdragon 8 Gen 4 प्रोसेसर, AI फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के कारण लागत बढ़ी है। अब फ्लैगशिप अनुभव के लिए यूज़र्स को जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी। 

नए साल में जेब ढीली करवाएंगे ये फ्लैगशिप फ़ोन्स

Realme GT 8 Pro

Realme हमेशा से अपने GT सीरीज़ के ज़रिए “फ्लैगशिप परफॉर्मेंस कम दाम में” देने के लिए जानी जाती रही है। लेकिन इस बार Realme GT 8 Pro की कीमतें ₹65,000 – ₹70,000 के बीच रहने की उम्मीद है। पिछले साल के GT 5 Pro के मुकाबले यह लगभग ₹10,000 तक का इज़ाफ़ा दिखाता है। संभावना है कि फोन में Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट, AMOLED LTPO डिस्प्ले, और फ्लैगशिप कैमरा सिस्टम दिया जाएगा।

OnePlus 15

OnePlus की फ्लैगशिप 15 सीरीज़ की कीमतें भी अब बढ़ने वाली हैं। रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus 15 की कीमत ₹70,000 – ₹75,000 के बीच हो सकती है। Snapdragon 8 Gen 4 के साथ, इसमें सुधरा हुआ कैमरा सेटअप (Hasselblad tuning), 120Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले, और बेहतर बैटरी लाइफ की उम्मीद है।

iQOO 15

iQOO ने भारत में गेमिंग और परफॉर्मेंस के शौकीनों के बीच अपनी खास पहचान बनाई है। लेकिन इस बार iQOO 15 की कीमत ₹61,000 – ₹66,000 के बीच बताई जा रही है। यह भी Snapdragon 8 Gen 4 के साथ आएगा और उम्मीद है कि इसमें E6 AMOLED डिस्प्ले और 200W फास्ट चार्जिंग जैसी हाई-एंड फीचर्स होंगे।

Oppo Find X9 और X9 Pro

Oppo अपनी Find X सीरीज़ को हमेशा से एक डिज़ाइन और इनोवेशन शोकेस की तरह पेश करता आया है। नए Find X9 की कीमत ₹75,000 – ₹80,000, जबकि Find X9 Pro की कीमत ₹99,000 – ₹1.05 लाख के बीच रहने की उम्मीद है। Find X9 Pro में टॉप-टियर कैमरा सिस्टम, Sony के नए सेंसर, और premium build quality देखने को मिलेगी।

source

ये भी पढ़े !

Samsung Galaxy S26 Ultra: टेक्नोलॉजी और फ़ोटोग्राफी का नया स्टैंडर्ड बनेगा यह फ्लैगशिप फ़ोन, जानें डिटेल


Janvi Singh

जानवी सिंह स्मार्टफोन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाती हैं। नए मोबाइल फोन और फीचर्स को परखने में इन्हे खास दिलचस्पी है। स्मार्टफोन की दुनिया में क्या नया हो रहा है या फिर कोण सी नयी फ़ोन है, इसकी अपडेट देने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इन्हे खाली वक्त में फोटोग्राफी करना और ट्रैवल ब्लॉग पढ़ना पसंद है। मोबाइल कैमरा टेक्नोलॉजी पर इनकी खास नजर रखती हैं।