Nothing Phone 3: भारत में बहुत जल्द Nothing अपना अगला स्मार्टफोन Nothing Phone 3 को बहुत जल्द पेश करेगा। लीक्स रिपोर्ट की मानें तो इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में जुलाई महीने में लांच किया जा सकता है।
खबर है कि, इस फ्लैगशिप फ़ोन में 6.7-इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले देख्नने को मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इसके आलावा, फ़ोन में Nothing OS 3.2 तकनीक का भी सपोर्ट दिया जा सकता है, तो चलिए इस फ़ोन के संभावित फीचर्स के बारे में जानते है।

Nothing Phone 3 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
अपकमिंग फ़ोन Nothing Phone 3 में Nothing Phone 2 के मुकाबले एक अच्छी और पावरफुल चिपसेट देखने को मिल सकता है। लीक्स रिपोर्ट से पता चला है कि, Nothing Phone 2 में जहां ग्राहकों को Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया था, वहीं Nothing Phone 3 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।
Category | Specification |
General | Android v15 |
Display | 6.67 inches, 1080 x 2400 px, 120 Hz Display with Punch Hole |
Camera | 64 MP + 50 MP + 32 MP Triple Rear & 32 MP Front Camera |
Processor | Snapdragon 8 Elite, Octa Core, 4.32 GHz Processor |
Connectivity | Dual Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi, NFC |
Battery | 5000 mAh Battery with 100W Fast Charging |
Storage | 8 GB RAM, 128 GB inbuilt |
Price | ₹49,999 |
कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में Android v14 या Android v15 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर लांच किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में यूजर को 64MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड लैंस और 32MP का टेलीफोटो लैंस दिए जाने की उम्मीद है।
वहीँ, सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए इस फ़ोन में 32MP का फ्रंट कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। बैटरी लाइफ की बात करें तो इस फ़ोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दिया जा सकता है, जिसके साथ में 100W का फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक भी शामिल है।
ये भी पढ़े ! Oppo K13 Turbo 5G स्मार्टफोन जल्द होगा लांच, मिलेगा RGB लाइट्स का भरपूर मज़ा
LTPO AMOLED डिस्प्ले से होगा लैस
इस फ़ोन में खास तरह का डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमे 6.77-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले शामिल किया जा सकता है। यह डिस्प्ले यूजर को स्मूथ, 120Hz का रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करने की क्षमता रखता है।

LTPO AMOLED डिस्प्ले एक तरह का डिस्प्ले ही होता है, जसी OLED तकनीक और LTPO (लो-टेम्परेचर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड) बैकप्लेन तकनीक के साथ तैयार किया जाता है। यह तकनीक हाई रिफ्रेश रेट और रिफ्रेश रेट की अनुमति प्रदान करता है, जिससे डिस्प्ले की बिजली की खपत कम हो सके और बैटरी लाइफ की स्थिति को सुधार किया जा सके।
मिलेगा Nothing OS 3.2 टेक्नोलॉजी का सपोर्ट
Nothing OS 3.2 को कंपनी ने Android 15 पर आधारित कस्टम यूजर इंटरफेस (UI) के साथ बनाया है, जिसे Nothing Technology के साथ भी लैस किया गया है। इसका इस्तेमाल खसतौर पर Nothing और CMF के फ़ोन में किया जाता है। Nothing के इस OS अपडेट का मुख्य उद्देश्य स्मार्टफोन को शानदार पर्फोमन्स प्रदान करना है।
कब होगा लांच
कंपनी ने इस फ़ोन के लांच डेट को लेकर अभी तक किसी भी तरह का कोई जानकारी शेयर नहीं किया है। लेकिन, कई बड़े मीडिया रिपोर्ट का मानना है कि, यह स्मार्टफोन भारत में जुलाई 2025 तक लांच किया जा सकता है। इतना ही नहीं, कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर के भी कोई बयान जारी नहीं किया है।