Nubia Z80 Ultra launched: टेक कंपनी नूबिया ने चीन में नया होल-लेस डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन Nubia Z80 Ultra को लांच कर दिया है। यह फ़ोन 6.85 इंच का होल-लेस OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट, 50MP ट्रिपल कैमरा, और 7200mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। यह फोन AI आधारित Nebula AIOS 2 सिस्टम, शानदार डिज़ाइन और पावरफुल परफॉर्मेंस से लैस हैं।
मिलेगा होल-लेस फुल स्क्रीन का शानदार अनुभव
Z80 Ultra की सबसे बड़ी खासियत इसका 6.85 इंच BOE X10 OLED होल-लेस फुल स्क्रीन डिस्प्ले है। यह एक 1.5K रेजोल्यूशन वाला पैनल है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो प्लेबैक बेहद स्मूद और रेस्पॉन्सिव महसूस होगा।
इसके साथ ही यह डिस्प्ले 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस तक सपोर्ट करता है, यानी धूप में भी स्क्रीन की विजिबिलिटी शानदार रहेगी। Nubia ने इसमें Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया है जिससे यह फोन स्क्रैच और डैमेज से काफी हद तक सुरक्षित रहता है। इसमें 2592Hz PWM Dimming और 3000Hz Instantaneous TSR तकनीक भी दी गई है।

लाइट मास्टर सिस्टम के साथ प्रोफेशनल फोटोग्राफी
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Nubia Z80 Ultra में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमे 50MP Light Master 990 (OV50H) मुख्य कैमरा, 35mm लेंस और OIS सपोर्ट के साथ। यह कैमरा 1/1.3″ सेंसर पर आधारित है, जो शानदार डिटेल और कलर एक्यूरेसी देता है।
50MP OV50E अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 18mm लेंस और 1/1.55″ सेंसर के साथ, जो वाइड एंगल फोटोज़ के लिए बेहतरीन है। 64MP OV64B पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (85mm), जो लॉन्ग डिस्टेंस ज़ूम के लिए असाधारण क्लैरिटी देता है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP OV16E1Q अंडर-डिस्प्ले कैमरा दिया गया है।
मिलेगा Nebula AIOS 2 का सपोर्ट
Nubia Z80 Ultra Nebula AIOS 2 पर चलता है, जो कंपनी का खुद का AI-संचालित ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं जैसे AI Custom Slider, जो आपको कस्टम AI फंक्शन असाइन करने की सुविधा देता है, और एक Mechanical Shutter Button, जो प्रोफेशनल कैमरा कंट्रोल जैसा अनुभव देता है।
Snapdragon प्रोसेसर और 7200mAh बैटरी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन
Nubia Z80 Ultra में Qualcomm का नवीनतम Snapdragon 8 Elite Gen5 प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोसेसर बेहद शक्तिशाली है और AI तथा ग्राफिक्स दोनों में शानदार परफॉर्मेंस देता है। गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी एप्लिकेशन चलाने में यह फोन किसी भी तरह की देरी महसूस नहीं होने देता है।
इस डिवाइस में 7200mAh की विशाल बैटरी दी है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चलती है। इसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यानी कुछ ही मिनटों में फोन चार्ज होकर लंबे समय तक चलने के लिए तैयार हो जाता है।
कितनी है कीमत?
Nubia ने Z80 Ultra को चीन में तीन मुख्य वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसके बेस वैरियंट 12GB + 512GB की कीमत 4999 युआन (लगभग ₹58,000), सेकेंड बेस वैरियंट 16GB + 512GB (Starry Sky Collector’s Edition) की कीमत 5599 युआन (लगभग ₹65,000) और टॉप वैरिएंट 16GB + 512GB (Luo Tianyi Limited Edition) की कीमत 5799 युआन (लगभग ₹67,000) रखा गया है।
ये भी पढ़े !
Redmi K90 Pro Max: 2K OLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ देगा फ्लैगशिप अनुभव
iQOO 15 हुआ लांच, 6000 निट्स ब्राइट डिस्प्ले और 100W चार्जिंग फीचर्स से मचाएगा धमाल
स्लिम डिजाइन और 144Hz स्क्रीन के साथ iQOO Pad 5e लॉन्च, जानें डिटेल
