OnePlus 13R पर धमाकेदार ऑफर, बैंक डिस्काउंट के साथ सिर्फ 37,999 रुपये में उपलब्ध

OnePlus 13R Amazon: OnePlus 13R पर बड़ा ऑफर आया है। अब यह फोन 37,999 रुपये में उपलब्ध है, जो लॉन्च प्राइस से 5,000 रुपये सस्ता है। 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ फोन में AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा और 6,000mAh बैटरी जैसी हाई-एंड फीचर्स हैं। Axis और HDFC बैंक कार्ड पर अतिरिक्त डिस्काउंट के साथ यह स्मार्टफोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन विकल्प बन गया है।

OnePlus 13R की कीमत और ऑफर डिस्काउंट

OnePlus ने हाल ही में भारत में OnePlus 15 को लॉन्च किया, जो कि देश का पहला Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन है। वनप्लस 15 का प्राइस 72,999 रुपये से शुरू होता है और यह हाई-एंड यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने पुराने फ्लैगशिप फोन OnePlus 13R के लिए शानदार ऑफर की घोषणा कर दी है।

अब वनप्लस 13R को अपने लॉन्च प्राइस 42,999 रुपये से 5,000 रुपये सस्ते, यानी 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह ऑफर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अमेज़न जैसी शॉपिंग साइट्स पर उपलब्ध है। पहले वनप्लस 13R पर 3,000 रुपये की कटौती की जा चुकी थी, जिससे फोन का रेट 39,999 रुपये तक आ गया था। अब बैंक डिस्काउंट के जरिए 2,000 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलता है। यह ऑफर Axis Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड EMI पर लागू है।

OnePlus 13R Amazon Offer Price
OnePlus 13R Amazon Offer Price

OnePlus 13R के स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस 13R में 6.78 इंच की फुल HD+ AMOLED स्क्रीन है, जो LTPO 4.1 तकनीक पर आधारित है। स्क्रीन का 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो है और यह 120Hz फ्लेक्सिबल रिफ्रेश रेट के साथ आती है। 450 निट्स की पिक ब्राइटनेस के साथ यह डिस्प्ले बाहर धूप में भी स्पष्ट और शानदार विज़ुअल अनुभव देती है।

फोन की स्क्रीन को Gorilla Glass GG7i की सुरक्षा प्राप्त है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। इसके अलावा, इसका स्लिम और प्रीमियम डिज़ाइन इसे हाथ में पकड़ने में आरामदायक बनाता है। वनप्लस 13R में Snapdragon 8 Gen 3 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जो 4 नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना है। इसकी क्लॉक स्पीड 2.27GHz से लेकर 3.3GHz तक है। 

वनप्लस 13R फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमे 50MP LYT700 OIS सेंसर (F/1.8), 50MP Telephoto सेंसर (F/2.0) और 8MP Ultrawide लेंस शामिल है।  सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP फ्रंट कैमरा (F/2.4 अपर्चर) दिया गया है, जो EIS फीचर के साथ आता है।

वनप्लस 13R में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबा बैकअप प्रदान करती है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसने 14 घंटे 42 मिनट का PC Mark Battery स्कोर हासिल किया। फोन में 80W फास्ट चार्जिंग तकनीक भी है। टेस्टिंग के दौरान बैटरी को 20% से 100% चार्ज करने में केवल 47 मिनट का समय लगा। इससे यूजर्स को लंबी बैटरी लाइफ के साथ जल्दी चार्जिंग का लाभ मिलता है।

ये भी पढ़े !

सिर्फ 8 हजार में घर लाएं Lava Storm Lite 5G फ़ोन, जानें फीचर्स और ऑफर डिटेल


Vishal Kumar

Vishal Kumar एक अनुभवी टेक लेखक और स्मार्टफोन एक्सपर्ट हैं, जिन्हें मोबाइल, स्मार्ट गैजेट्स, टेक्नोलॉजी, AI-सक्षम डिवाइसेज और उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स की गहरी समझ है। पिछले 7 वर्षों से Vishal लगातार टेक्नोलॉजी की दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरों, रिव्यूज़ और एनालिसिस को एकदम आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने का काम कर रहे हैं। Vishal का मानना है कि तकनीक को केवल एक्सपर्ट्स की चीज़ न मानकर, आम यूजर की जरूरत के मुताबिक समझना और समझाना चाहिए। यही कारण है कि वे अपने लेखों में केवल स्पेसिफिकेशन या फीचर्स नहीं, बल्कि यूज़र एक्सपीरियंस, वैल्यू फॉर मनी और लॉन्ग टर्म परफॉर्मेंस पर ज़ोर देते हैं।