OnePlus 15 में कंपनी ने नई Bright Eye Care Technology पेश की है, जो आंखों की सुरक्षा के लिए हार्डवेयर और AI आधारित फीचर्स का संयोजन है। इसमें तीन हार्डवेयर-लेवल प्रोटेक्शन लो ब्राइटनेस, लो फ्लिकर और लो ब्लू लाइट शामिल हैं। साथ ही AI फीचर्स जैसे AI Blink Reminder, Motion Sickness Relief और Low-Light Gaming Eye Protection दी गई हैं, तो आइये इसके बारे में जानते है।

Bright Eye Care Technology क्या है?
OnePlus 15 में दी गई यह तकनीक 24 घंटे आपकी आंखों की निगरानी और सुरक्षा करती है, ताकि लंबे समय तक मोबाइल इस्तेमाल करने पर भी थकान, जलन या स्ट्रेस की समस्या नहीं हो। यह सिस्टम हार्डवेयर और AI दोनों लेवल पर काम करता है।
Bright Eye Care Technology में हार्डवेयर और AI-आधारित सात प्रमुख फीचर्स शामिल हैं, जो आंखों की सुरक्षा को सुनिश्चित करते हैं।
- Low Brightness: स्क्रीन की न्यूनतम ब्राइटनेस को 1 निट तक कम किया गया है, जिससे रात के समय आंखों पर दबाव कम होता है।
- Low Flicker: स्क्रीन में फ्लिकर को कम करने के लिए DC डिमिंग तकनीक का उपयोग किया गया है, जिससे आंखों में थकान कम होती है।
- Low Blue Light: स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी को नियंत्रित किया गया है, जो नींद में खलल डाल सकती है।
मिलेंगे कई AI Active Eye Protections
- AI Blink Reminder: यह फीचर उपयोगकर्ता को नियमित अंतराल पर पलकें झपकाने की याद दिलाता है, जिससे आंखों की सूखापन कम होती है।
- AI Distance Reminder: यह फीचर स्क्रीन से उचित दूरी बनाए रखने के लिए उपयोगकर्ता को सचेत करता है।
- Motion Sickness Relief: यह फीचर स्क्रीन की गति को नियंत्रित करता है, जिससे मोशन सिकनेस की समस्या कम होती है।
- Rhythmic Sleep: यह फीचर रात के समय स्क्रीन की ब्राइटनेस को कम करता है, जिससे नींद में खलल नहीं पड़ता।
- Comfortable Color Temperature: यह फीचर स्क्रीन के रंग तापमान को नियंत्रित करता है, जिससे आंखों में आराम मिलता है।
- AI Color Temperature Enhancement: यह फीचर स्क्रीन के रंग तापमान को स्वचालित रूप से समायोजित करता है, जिससे दृश्य अनुभव बेहतर होता है।
- Low-Light Gaming Eye Protection: यह फीचर कम रोशनी में गेमिंग करते समय आंखों की सुरक्षा करता है।

IQOO 15 कब होगा लांच?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 15 सीरीज़ को कंपनी जनवरी 2026 में लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन OxygenOS 16 पर काम करेगा और Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट के साथ आएगा। Bright Eye Care Technology इस फोन की सबसे बड़ी USP होने वाली है, जो इसे मार्केट में बाकी ब्रांड्स से अलग बनाएगी।
ये भी पढ़े !
23 अक्टूबर को चीन में लांच होगा Redmi K90 Pro Max, जानें डिटेल
iQOO 15 Launch Teaser हुआ इंडिया में रिलीज़, 7000mAh बैटरी और 100x Zoom कैमरा के साथ करेगा धमाका!
स्टाइलिश लुक, OLED डिस्प्ले और Dolby Atmos साउंड के साथ धूम मचाएगा Motorola Edge 70, जानें डिटेल