OnePlus 15 vs Realme GT 8 Pro vs OPPO Find X9: Realme GT 8 Pro ने स्पीकर हार्डवेयर टेस्ट में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। इसमें टॉप और बॉटम दोनों स्पीकर 165 mm² साइज के हैं, जिससे loudness, bass और clarity शानदार मिलती है।
Equal-size chambers से stereo balance भी बेहतर रहता है। वहीं OnePlus 15 के स्पीकर ठीक-ठाक हैं लेकिन depth में कमी दिखती है। OPPO Find X9 में डुअल-साइज़ सेटअप होने से टोनल बैलेंस थोड़ा असमान हो सकता है।
तीनों स्मार्टफोन्स के स्पीकर हार्डवेयर की डिटेल तुलना
तीनों स्मार्टफोन्स के स्पीकर हार्डवेयर की तुलना उनके मॉड्यूल और साइज के आधार पर की गई है, जिससे वास्तविक परफॉर्मेंस समझी जा सकती है। स्पीकर जितना बड़ा होता है, उतनी ज्यादा एयर मूवमेंट होती है, जिससे loudness और bass बेहतर मिलता है।
Realme GT 8 Pro में सबसे बड़े 165 mm² के स्पीकर हैं, जो punchy और fuller साउंड देते हैं। OnePlus 15 के स्पीकर पावरफुल तो हैं, लेकिन साइज सीमित होने से depth और loudness में कमी दिखती है। वहीं OPPO Find X9 में अलग साइज़ के स्पीकर होने से टोनल बैलेंस थोड़ा प्रभावित हो सकता है। इसलिए हार्डवेयर आधारित तुलना में Realme GT 8 Pro सबसे आगे है।
OnePlus 15 Speaker Hardware
OnePlus 15 का स्पीकर हार्डवेयर मजबूत है, जिसमें टॉप और बॉटम दोनों जगह AAC 1510 स्पीकर मॉड्यूल का उपयोग किया गया है। इनका साइज लगभग 150 mm² है, जिससे tonal balance तो अच्छा मिलता है, लेकिन loudness और depth में हल्की कमी महसूस हो सकती है।
दोनों स्पीकर का आकार एक जैसा है, इसलिए स्टीरियो इफेक्ट स्थिर रहता है, लेकिन बड़े चैंबर की अनुपस्थिति के कारण bass उतना punchy नहीं बन पाता। हाई-वॉल्यूम पर भी थोड़ी लिमिटेशन दिखाई देती है। कुल मिलाकर, OnePlus 15 की स्पीकर क्वालिटी अच्छी है, लेकिन Realme GT 8 Pro जितनी दमदार नहीं।
Realme GT 8 Pro Speaker Hardware
Realme GT 8 Pro का स्पीकर हार्डवेयर इसे बाकी स्मार्टफोन्स से अलग बनाता है। इसमें टॉप और बॉटम दोनों स्पीकर AAC 1115E मॉड्यूल के साथ आते हैं, जिनका साइज 165 mm² रखा गया है। यह बड़ा साइज स्पीकर चैंबर को ज्यादा एयर मूवमेंट देता है, जिसके कारण loudness और bass काफी बेहतर हो जाते हैं।
हाई-वॉल्यूम पर भी डिस्टॉर्शन कम होता है, जिससे ऑडियो क्लियर रहता है। Equal-size chambers होने की वजह से stereo balance भी शानदार मिलता है। साउंड fuller, punchy और immersive महसूस होता है। हार्डवेयर बेस्ड ऑडियो क्वालिटी की बात करें तो Realme GT 8 Pro वाकई सबसे आगे निकल जाता है।
Oppo Find X9 Series Speaker Hardware
Find X9 Series का स्पीकर सेटअप अलग तरह का है क्योंकि इसमें डुअल-साइज़ स्पीकर कॉन्फ़िगरेशन दिया गया है। टॉप में AAC 1012H मॉड्यूल मिलता है जिसका साइज लगभग 120 mm² है, जो हाई-फ्रीक्वेंसी साउंड को साफ और क्रिस्प बनाता है।
वहीं बॉटम में 150 mm² के AAC 1510 मॉड्यूल का उपयोग किया गया है, जो bass response को बेहतर बनाता है। हालांकि इस असमान साइज के कारण tonal balance थोड़ा अस्थिर महसूस हो सकता है। स्टेरियो इफेक्ट तो मिलता है, लेकिन दोनों स्पीकर के आउटपुट में सामंजस्य कम हो सकता है।
ये भी पढ़े ! OnePlus 15R and Pad 2 Go: 17 दिसंबर को भारत में होगा लॉन्च, जानें संभावित फीचर्स
