OnePlus 15R जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री करने वाला है। इस फोन में 7,800mAh की विशाल बैटरी, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। 6.83 इंच का 165Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा इसे और आकर्षक बनाते हैं। अंदाज़ा है कि इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹43,000 होगी।
OnePlus Ace 6 का रीब्रांडेड वर्जन होगा OnePlus 15R
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि OnePlus 15R वास्तव में चीन में लॉन्च होने वाले OnePlus Ace 6 का रीब्रांडेड मॉडल होगा। अगर यह सही है, तो इसके अधिकांश फीचर्स का अंदाजा पहले से लगा सकते हैं। OnePlus Ace सीरीज़ हमेशा से अपने दमदार बैटरी, फास्ट चार्जिंग और शानदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। इसलिए उम्मीद है कि 15R भी इसी तरह के प्रीमियम फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में धमाका करेगा।
OnePlus 15R के बैटरी और चार्जिंग फीचर्स
OnePlus 15R इ 7,800mAh की विशाल बैटरी दिया जा सकता है, जो किसी भी मिड-रेंज या फ्लैगशिप स्मार्टफोन में बेहद कम देखने को मिलती है। इतनी बड़ी बैटरी यूज़र्स को भारी उपयोग में भी पूरा दिन आराम से चलने की सुविधा देती है, जबकि सामान्य इस्तेमाल में यह 2 दिन तक का बैकअप प्रदान कर सकती है। गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया जैसे टास्क लंबे समय तक बिना रुकावट चल पाएंगे। इसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग की उम्मीद है, जो इतनी बड़ी बैटरी को भी कम समय में फुल चार्ज करने में सक्षम होगी।

OnePlus 15R के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी इस फोन में 6.83 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले देने जा रही है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इतना उच्च रिफ्रेश रेट आमतौर पर महंगे गेमिंग फोनों में मिलता है, इसलिए OnePlus 15R में इसे शामिल करना एक बड़ा बोनस है। यह फीचर स्क्रॉलिंग, एनीमेशन और गेमिंग को बेहद स्मूद बना देगा।
परफॉर्मेंस की बात करें तो OnePlus 15R में Qualcomm का शक्तिशाली Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है। यही प्रोसेसर OnePlus 15 में भी दिया गया है, जो इसे एक हाई-एंड परफॉर्मेंस वाला फोन बनाता है। यह चिपसेट बेहतरीन 5G स्पीड, कम खपत और अत्यधिक स्मूद मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 16MP फ्रंट कैमरा मिलेगा। फ्लैगशिप लेवल सेंसर होने की संभावना है, जिससे फोटो और वीडियो की क्वालिटी बेहतरीन हो सकती है, खासकर लो-लाइट कंडीशन में। वीडियो रिकॉर्डिंग में भी बेहतर स्टेबलाइजेशन की उम्मीद है।
स्टोरेज और RAM ऑप्शन्स की बात करें तो फोन में 16GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की संभावना है। ये दोनों हाई-स्पीड तकनीकें फोन की गति, ऐप लोडिंग टाइम और परफॉर्मेंस को काफी तेज बनाती हैं। भारी फाइल्स, 4K वीडियो और गेम्स स्टोर करने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी।
लांच डेट और संभावित कीमत?
OnePlus 15R की लॉन्च डेट को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स बताती हैं कि इसका चीनी वर्जन OnePlus Ace 6 के नाम से 27 अक्टूबर 2025 को लॉन्च होगा। भारत और ग्लोबल मार्केट में इसे दिसंबर 2025 के मध्य में पेश किए जाने की उम्मीद है। इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹44,990 हो सकती हैं।
ये भी पढ़े ! Oppo Find X9 Series की कीमत इतना ज्यादा क्यों, यहाँ जानिए वजह
