OnePlus Nord 5 AI: टेक कंपनी OnePlus अपना एक और मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 5 को भारतीय बाजार में पेश करेगा। यह फोन का कथित तौर पर Geekbench पर लिस्ट हो चुका है। लीक खबरों की मानें तो इस स्मार्टफोन में पावरफुल प्रोसेसर, शानदार कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ देखने को मिल सकता है।
Oneplus का यह फ़ोन लिस्टिंग में मॉडल नंबर CPH2707 में सबसे अच्छा स्कोर हासिल किया है। अगर आप हाई रेज्युलेशन में गेमिंग करना चाहते है तो इस डिवाइस में आपको Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट देखने को मिल सकता है, तो आइये इसके बारे में विस्तार से जानते है।
OnePlus Nord 5 में मिलेंगे ये AI फीचर्स
लीक हुई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Nord 5 स्मार्टफोन में आपको कई तरह के AI फीचर्स देखने को मिल सकते है, जिसके बारे में अभी तक पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कुछ अफवाहें और लीक के मुताबिक, इसमें Snapdragon या MediaTek का पावरफुल प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसके बारे में सटीक जानकारी सामने नहीं आई है।

- AI प्लस माइंड (AI Plus Mind): इस फीचर्स के माध्यम से फ़ोन के स्क्रीन पर मौजूद जानकारी को ऑटोमैटिकली सेव और कैटेगराइज कर सकते है।
- AI ट्रांसलेशन (AI Translation): इस फीचर्स का मुख्य काम भाषाओं को ऑटोमैटिकली ट्रांसलेट करने की सुविधा प्रदान करता है।
- AI इमेज एडिटिंग (AI Image Editing): यह फीचर फोटो को बेहतर बनाने में काफी ज्यादा मदद करता है, जिसके बदौलत ग्रुप फोटो या अन्य फोटो को बेहतर बनाया जा सके।
- प्लस माइंड (Plus Mind): यह AI का ही एक हिस्सा है, जिसका इस्तेमाल आप स्क्रीन से महत्वपूर्ण जानकारी निकालने, सेव करने, और कैटेगराइज करने में कर सकते है।
- प्लस की (Plus Key): इस फीचर्स का मुख्य उद्देश्य AI फीचर्स को एक्टिवेट करना होता है।
OnePlus Nord 5 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
लिस्टिंग के मुताबिक, इस स्मार्टफोन में फिलहाल सिंगल वैरियंट दिया जायेगा, जो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज से लैस रहेगा। कंपनी इस स्मार्टफोन को Android 15 पर आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम पर लांच कर सकता है। टेस्टिंग स्कोर की बात करें, तो इसने सिंगल-कोर टेस्ट में 1977 और मल्टी-कोर टेस्ट में 5090 के साथ अच्छा स्कोर बनाया है। दावा किया जा रहा है कि, इस फ़ोन में गेमिंग करने के लिए Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है, जो 3.01GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करेगा।
डिस्प्ले की बात करें तो इस अपकमिंग स्मार्टफोन में फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। अगर ये फीचर्स सच में आ जाते हैं, तो OnePlus Nord 5 बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन दुनिया का सबसे शानदार फ़ोन साबित होगा।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो इस फ़ोन में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलने की संभावना है। इसके आलावा फ्रंट साइड में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। बैटरी लाइफ की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको 7000mAh बैटरी के साथ 100W का फ़ास्ट चार्जर दिया जा सकता है।
Category | Specification |
General | Android v15 |
Display | 6.57 inches, 1264 x 2780 px, 120 Hz Display with Punch Hole |
Camera | 50 MP + 8 MP Dual Rear & 16 MP Front Camera |
Processor | Dimensity 9400e, Octa Core Processor |
Connectivity | Dual Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi, NFC |
Battery | 7000 mAh Battery with 100W Fast Charging |
Storage | 8 GB RAM, 128 GB inbuilt |
Expected Price | ₹29,999 |
OnePlus Nord 5 कब होगा लांच
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो OnePlus Nord 5 के साथ Nord CE 5 को भी 8 जुलाई, 2025 को लॉन्च कर सकती है। हालाँकि, कंपनी ने इसकी लांच डेट को लेकर पूरी तरह से पुस्टि नहीं किया गया है। इस डिवाइस को इंडियन मार्केट में 30,000 हज़ार रूपए की शुरूआती कीमत पर लांच किया जा सकता है।
ये भी पढ़े ! Oppo Reno 14F भारत में कब होगा लांच ?, यहाँ जानें संभावित फीचर्स व कीमत