OnePlus Pad 2 को चीन में लॉन्च किया गया है। इसमें 12.1-इंच का 3K 144Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट, 10,420mAh की बड़ी बैटरी और 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट में 8MP फ्रंट और रियर कैमरे, छह स्पीकर और केवल 5.99mm मोटाई है। यह टैबलेट शानदार डिजाइन, पावरफुल परफॉर्मेंस और बेहतर एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस के लिए बेस्ट विकल्प साबित होगा, तो आइये इसके बारे में जानते है।
OnePlus Tablet 2 का डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी
OnePlus Pad 2 का डिज़ाइन पहले की तुलना में और भी ज्यादा प्रीमियम नजर आता है। इसका शरीर मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन के साथ आता है, जो देखने में बेहद स्लिम और मजबूत लगता है। टैबलेट की मोटाई केवल 5.99mm है, जो इसे काफी हल्का और स्लीक बनाती है। वजन की बात करें तो इसका वजन 579 ग्राम है, जिससे इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करना भी आसान है।

OnePlus Tablet 2 के फीचर्स
इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसका डिस्प्ले है। OnePlus Pad 2 में दिया गया है 12.1 इंच का 3K रेजोल्यूशन LCD पैनल, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक जाती है, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी भी शानदार रहती है।
कंपनी ने इस डिवाइस में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। यह चिपसेट गेमिंग और मल्टीटास्किंग दोनों के लिए बहुत ही पावरफुल है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा डॉक्युमेंट स्कैनिंग या क्विक फोटो के लिए काफी है, जबकि फ्रंट कैमरा वीडियो कॉल और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए क्लियर क्वालिटी देता है।
OnePlus ने कैमरा ऐप को भी ColorOS के साथ ऑप्टिमाइज़ किया है, जिससे बेसिक फोटोग्राफी और वीडियो चैट का अनुभव स्मूद रहता है। इस टैबलेट में लगी है 10,420mAh की बड़ी बैटरी, जो लंबे इस्तेमाल के लिए काफी है। चार्जिंग के लिए इसमें दिया गया है 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, जो UFCS स्टैंडर्ड पर काम करता है। इसके अलावा यह 55W PPS, 18W PD, और 44W 3rd पार्टी UFCS चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
OnePlus Pad 2 में दिए गए हैं 6 स्पीकर, जो सराउंड साउंड एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। वीडियो देखने, गेमिंग या म्यूज़िक सुनने के दौरान इसका साउंड आउटपुट काफी क्लियर और बैलेंस्ड है। Dolby Atmos सपोर्ट की वजह से ऑडियो क्वालिटी और भी इमर्सिव हो जाती है। अगर आप इसे मीडिया कंजम्पशन डिवाइस के तौर पर इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो यह एक शानदार विकल्प है।
कितनी है कीमत?
OnePlus Pad 2 को चीन में 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 2599 युआन (लगभग ₹30,000 – ₹31,000) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी इसे आने वाले महीनों में ग्लोबल मार्केट्स, जैसे भारत और यूरोप में भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि फिलहाल भारत में इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
ये भी पढ़े !
Samsung का बड़ा धमाका! Galaxy S26 Ultra में मिला अब तक का सबसे शानदार फीचर्स
Lossless Zoom और Telephoto Macro लेंस के साथ जल्द लांच होगा Xiaomi 17 Ultra, जानें डिटेल
यूरोप में लॉन्च से पहले Oppo Find X9 Series की कीमत लीक, जानें इसके जबरदस्त फीचर्स
